भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

IIIT Allahabad Assistant Professor Recruitment: New Rolling Application Rule


  • Hindi News
  • Career
  • IIIT Allahabad Assistant Professor Recruitment: New Rolling Application Rule

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) इलाहबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए रोलिंग विज्ञापन प्रणाली लागू की है। यह भर्ती की ऐसी प्रोसेस है, जिसमें किसी पद के लिए पूरे साल आवेदन किए जा सकते हैं। IIT इलाहाबाद के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट apply.iiita.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन विभागों में भर्ती

IIT इलाहाबाद में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) के अलावा एप्लाइड साइंसेज विभाग में ये भर्तियां की जाएंगी। असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के नियमित पद और असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2 के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती होगी।

क्वालिफिकेशन :

  • संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री।
  • हाई क्वालिफिकेशन और हाई क्वालिटी रिसर्च वर्क।
  • पढ़ाने की क्षमता और संस्थान के विकास में योगदान देने की योग्यता भी देखी जाएगी।

फीस :

  • सामान्य : 1,180 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : फीस नहीं
  • आवेदन माध्यम : ऑनलाइन
  • हार्ड कॉपी : कटऑफ डेट तक भेजना अनिवार्य

फायदा

  • अब भर्ती का इंतजार करने के लिए किसी नए विज्ञापन का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।
  • PhD होल्डर्स पूरे साल आवेदन कर सकेंगे।
  • एक भर्ती राउंड में सिलेक्शन नहीं होने पर अगले राउंड के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • उम्मीदवारों की योग्यता हर राउंड की घोषित कटऑफ डेट के आधार पर देखी जाएगी।

इन IITS में भी रोलिंग विज्ञापन प्रणाली

IIT कानपुर में वर्ष 2019 तक नियमित और विशेष भर्ती अभियान अलग से निकाले जाते थे। जबकि 2024 के बाद से इसे वार्षिक रोलिंग विज्ञापन के रूप में जारी किया गया है। फिलहाल IIT कानपुर के लिए जारी विज्ञापन के अनुसार सभी प्रमुख विभागों में सालभर आवेदन किए जा सकते हैं।

IIT दिल्ली और IIT जम्मू जैसे संस्थानों में आवेदन पूरे साल या तय समय के लिए खुले रहते हैं, लेकिन आवेदनों की जांच और इंटरव्यू अलग अलग समय पर होते हैं।

इस व्यवस्था में असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर जैसे पदों के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। हालांकि, आवेदन करने का अवसर मिलने का मतलब यह नहीं है कि हर समय सभी विभागों में पद खाली रहेंगे।

मिलेगी गेस्ट हाउस की सुविधा

इंटरव्यू के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को भारत में आने-जाने का खर्च नियमानुसार दिया जाएगा। इंटरव्यू के दौरान संस्थान के गेस्ट हाउस में रहने की सुविधा मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन :

  • संबंधित IIT संस्थान के फैकल्टी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार रजिस्टर्ड विकल्प से रजिस्ट्रेशन करें।
  • ईमेल के माध्यम से अकाउंट एक्टिवेट करें।
  • लॉगिन करके रोलिंग विज्ञापन चुनें।
  • पद और संबंधित विभाग/केंद्र का चयन करें।
  • मांगे गए डिटेल्स और एक्सपीरियंस दर्ज करें।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट कर दें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

IIT रुड़की द्वारा जारी किया विज्ञापन की लिंक

————————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें

विदेश से MBBS करने वाले 77% छात्र FMGE में फेल:सिर्फ 22.86% पास, इलाज तब ही कर पाएंगे जब एग्जाम पास करेंगे

विदेश से MBBS की डिग्री लेकर डॉक्टर बनने का सपना देख रहे देशभर के हजारों युवाओं की मुश्किलें FMGE एग्जाम में फेल होने से बढ़ गई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top