भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘भाजपा ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दीं’, JSSC CGL पर...


Last Updated:

Jharkhand News: झारखंड में JSSC CGL परीक्षा के कथित घोटाले की CBI जांच की मांग पर सियासत तेज हो गई. भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री से जांच CBI को सौंपने की मांग की है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पलटवार करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और सीता सोरेन को सरकार के खिलाफ बयानबाजी नहीं करने की नसीहत दी.

'BJP ने निर्लज्जता की हद...', JSSC CGL पर सीता सोरेन से भड़के इरफान अंसारीZoom

सीता सोरेन और इरफान अंसारी. (तस्वीर फेसबुक से ली गई.)

रांचीः झारखंड में JSSC CGL परीक्षा के कथित घोटाले को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया. जामताड़ा में पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने इस मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है. उन्होंने आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि जब सरकार ने उस मामले की जांच CBI को सौंपी है, तो JSSC CGL मामले में भी ऐसा ही होना चाहिए. सीता सोरेन की इस मांग पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि- भाजपा ने निर्लज्जता की हदें पार कर दीं…

सीता सोरेन बोलीं- जांच पर लोगों को भरोसा नहीं
जामताड़ा में सीता सोरेन ने कहा कि आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत का मामला बेहद संवेदनशील था. भाजपा ने इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई और CBI जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. इसके बाद मुख्यमंत्री ने CBI जांच का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि JSSC CGL परीक्षा में कथित धांधली का मामला भी बेहद गंभीर है. CID लंबे समय से इसकी जांच कर रही है. आए दिन अलग-अलग जिलों से आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं. इसके बावजूद लोगों को जांच पर भरोसा नहीं है. ऐसे में मुख्यमंत्री को इस मामले की जांच भी CBI को सौंपनी चाहिए. इससे घोटाले के दोषियों के साथ-साथ इसके मास्टरमाइंड का भी पता चल सकेगा.

इरफान अंसारी बोले- भाजपा ने निर्लज्जता की हद पार की
सीता सोरेन की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं. निशा भगत ने आत्महत्या की है, लेकिन भाजपा ने CBI जांच की मांग को लेकर हाय-तौबा मचाई. उन्होंने कहा कि CBI केंद्र सरकार और भाजपा के इशारे पर काम करने वाली एजेंसी है. इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच का आदेश दिया, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.

सीता सोरेन को दी नसीहत
मंत्री ने कहा कि निशा भगत मामले के बाद अब भाजपा JSSC CGL का मुद्दा उठा रही है. यह ठीक नहीं है. सीता सोरेन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मेहमान आते हैं और चले जाते हैं. उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए. भाजपा का झारखंड में कोई वर्चस्व नहीं है और अगले 25 साल तक पार्टी सत्ता में नहीं आएगी. इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के चुनाव के बाद अपने क्षेत्र में आने-जाने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सीता सोरेन उनके बारे में कुछ भी बोल सकती हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ बयान देने से बचना चाहिए.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top