भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘राजीव तो मेरा स्कूल का जमाती था’, सोनिया गांधी के बुक लॉन्च...


होमताजा खबरदेश

सोनिया गांधी के बुक लॉन्च पर पहुंचे कैप्टन, कांग्रेस में वापसी का सवाल टाल गए

Last Updated:

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन समारोह में बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहे. इस मौके पर News18इंडिया को दिए खास इंटरव्यू में कैप्टन ने राजीव गांधी से अपनी पुरानी दोस्ती और दरबार साहब घटना पर सोनिया गांधी के दुख की पुष्टि की, लेकिन कांग्रेस में वापसी के सवाल को टाल दिया.

सोनिया गांधी के बुक लॉन्च पर पहुंचे कैप्टन, कांग्रेस में वापसी का सवाल टाल गएZoom

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह. (PTI Photo)

नई दिल्ली: सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन समारोह में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पहुंचे. एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गांधी परिवार से अपने पुराने रिश्तों और दरबार साहब (स्वर्ण मंदिर) से जुड़े घटनाक्रम पर बेबाकी से अपनी बात रखी. हालांकि, जब उनसे कांग्रेस में घर वापसी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में इस सवाल को टाल दिया. इंटरव्यू के दौरान जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछा गया कि सोनिया गांधी और राजीव गांधी से उनके ऐसे रिश्ते रहे हैं कि वह उन्हें नाम लेकर बुलाते थे, तो इस पर कैप्टन ने पुरानी यादों को ताजा किया. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि राजीव गांधी तो उनके स्कूल के जमाती (सहपाठी) थे. उन्होंने कहा कि स्कूल में स्वाभाविक रूप से दोस्ती हो जाती है और जब आप दोस्त होते हैं, तो दोस्त तो दोस्त ही होते हैं.

दरबार साहब मामले पर बीजेपी के रुख से अलग दिखे कैप्टन

किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार और दरबार साहब से जुड़ी घटना पर सोनिया गांधी द्वारा दुख जताए जाने और बीजेपी द्वारा इसे ‘ड्रामा’ कहे जाने के सवाल पर कैप्टन ने अपनी ही पार्टी के रुख से अलग हटकर तथ्यों का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि जब राजनीति आ जाती है, तो सब अपनी-अपनी बातें बना लेते हैं. कैप्टन ने स्पष्ट किया कि सच्चाई यह है कि उस वक्त वह खुद पीसीसी अध्यक्ष थे और सोनिया गांधी के साथ दरबार साहब के अंदर गए थे. उन्होंने बताया कि सोनिया जी ने वहां भी दो बार कहा था और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दोहराया था कि जो कुछ यहां हुआ, उसे वह कभी नहीं भूल सकेंगी और उन्हें इसका बेहद दुख है. कैप्टन ने कहा कि मीडिया अपनी लाइब्रेरी से पुराने रिकॉर्ड निकालकर देख सकता है कि उन्होंने क्या बोला था.

कांग्रेस में वापसी के सवाल पर दिया यह रिएक्शन

सोनिया गांधी के कार्यक्रम में कैप्टन की मौजूदगी के बाद सियासी गलियारों में उनकी कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं. जब इंटरव्यू के अंत में उनसे सीधा सवाल किया गया कि क्या वह दोबारा कांग्रेस पार्टी में वापस आ रहे हैं, तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीधा जवाब देने के बजाय कहा, “सवाल स्किप करते हैं.”

समारोह में जुटे ‘इंडिया’ गठबंधन के दिग्गज

बीते 10 नवंबर को पाठकों के लिए उपलब्ध हुई सोनिया गांधी की इस किताब के विमोचन समारोह में विपक्ष के कई बड़े चेहरे नजर आए. कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, अभिषेक बनर्जी, फारूक अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top