भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

India-Nepal Highway : दिल्ली से नेपाल बस 8 घंटे में, इसी साल...


Last Updated:

India-Nepal Highway : भारत और नेपाल के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए सरकार ने गोरखपुर से सोनौली बॉर्डर तक 4 लेन हाईवे बनाना शुरू किया था, जिसका 89 फीसदी काम पूरा हो चुका है. इसके तैयार होने के बाद दिल्ली से नेपाल बॉर्डर तक महज 8 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. इससे पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

दिल्ली से नेपाल बस 8 घंटे में, इसी साल पूरा हो जाएगा 80 किलोमीटर का हाईवेZoom

गोरखपुर से सोनौली बॉर्डर तक 80 किमी का हाईवे बनाया जा रहा है.

नई दिल्ली. भारत और नेपाल की सीमाएं एक-दूसरे के साथ इतनी जुड़ी हैं कि यहां से आवाजाही बिलकुल देश के भीतर एक राज्य से दूसरे राज्य में आने-जाने जैसा ही लगती है. इस कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए भारत सरकार ने नेपाल बॉर्डर के पास सड़कों का इन्फ्रा और बेहतर बनाना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में गोरखपुर से सोनौली बॉर्डर तक 80 किलोमीटर का 4 लेन हाईवे बनाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है. इसके बाद यूपी और दिल्ली से नेपाल जाना काफी आसान हो जाएगा.

अभी आप दिल्ली से नेपाल जाना चाहते हैं तो फ्लाईट से सीधे काठमांडू पहुंच सकते हैं या फिर ट्रेन पकड़कर यूपी के बहराइच जिले में पहुंचें अथवा गोरखपुर पहुंचकर वहां से नेपाल में दाखिल हो सकते हैं. लेकिन, सड़क मार्ग से जाना काफी थकाऊ हो सकता है, क्योंकि नेपाल सीमा के पास की सड़कें अभी उतनी बेहतर इन्फ्रा वाली नहीं हैं. इसी समस्या का हल निकालने के लिए गोरखपुर से सोनौली बॉर्डर तक 4 लेन का हाईवे बनाया जा रहा है. इस हाईवे का काम 89 फीसदी पूरा हो चुका है और माना जा रहा है कि इसी साल निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद दिल्ली से नेपाल तक सड़क मार्ग से ही 8 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. दिल्ली से यमुना और आगरा एक्सप्रेसवे से लखनऊ और फिर पूर्वांचल ई-वे से गोरखपुर पहुंचेंगे. जहां से महज एक से डेढ़ घंटे में सोनौली बॉर्डर पहुंचा जा सकेगा.

1,450 करोड़ रुपये हुए खर्च
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि भारत को नेपाल से जोड़ने वाला सोनौली-जंगल कौड़िया सेक्शन का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के साथ किया जा रहा है. करीब 80 किलोमीटर की यह सड़क 80 फीसदी पूरी हो चुकी है और इस पर 1,450 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है. इस सड़क के पूरा होने के बाद दोनों देशों के बीच आवाजाही और कारोबारी गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिलेगी. इससे पर्यटन और उद्योग दोनों ही सेक्टर्स को फायदा मिलेगा.

इस रास्ते से कितना समय बचेगा
अभी गोरखपुर से सोनौली बॉर्डर के रास्ते नेपाल में दाखिल होने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लग जाता है और 120 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. लेकिन सोनौली-कौड़िया जंगल हाईवे पूरा होने के बाद रास्ता महज 80 किलोमीटर का रह जाएगा और इस दूरी को तय करने में डेढ़ घंटे से भी कम समय लगेगा. यह रास्ता 4 लेन चौड़ा है, जिससे इस पर भारी वाहनों के चलने के लिए भी काफी जगह रहेगी और दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात के लिए ट्रकों की आवाजाही के लिए आसानी होगी.

68 किमी की सर्विस रोड भी बनेगी
एनएचएआई ने बताया है कि इस हाईवे पर एक रेलवे ओवरब्रिज और 2 फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा. इसके अलावा 105 जगहों पर चढ़ने-उतरने के लिए कनेक्शन बनाया गया है, जबकि 24 अंडरपास भी बने हैं. इस हाईवे के साथ 68 किलोमीटर लंबा सर्विस रोड भी बनाया गया है. सभी फ्लाईओवर और अंडरपास को 6 लेन की क्षमता वाला बनाया गया है, ताकि यहां से वाहनों के गुजरने में परेशानी न हो. सड़क की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इस पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी बनाया गया है. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, रियल टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग सहित साइनबोर्ड भी लगाए गए हैं.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top