भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रकाशोत्सव पर पांचवें दिन निकली प्रभात फेरी



भास्कर न्यूज | रामगढ़ सिख धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर रामगढ़ में प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पांचवें दिन सुबह श्री गुरुद्वारा साहिब से निशान साहिब के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। निशान साहिब लेकर सरदार गुरजोत सिंह सैनी ने इसकी अगुवाई की। साध संगत ने शबद-कीर्तन और गुरुवाणी का गायन करते हुए नगर भ्रमण किया। इसके बाद प्रभात फेरी वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। इस दौरान गुरुजी के शबद-कीर्तन और गुरुवाणी गायन से साध संगत निहाल हुई। आयोजन के तहत बुधवार को प्रभात फेरी सरदार जसपाल सिंह अरोड़ा के आवास पंचवटी जाएगी। प्रभात फेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सचिव हरदीप सिंह होरा, कुलवंत सिंह मारवाह, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, हेड ग्रंथी सरदार गुरविंदर सिंह, तेजिंदर सिंह सोनी, जगजीत सिंह सोनी, गुरप्रीत सिंह, पलविंदर सिंह बल, मंजीत सिंह, प्रीतम सिंह कालरा, रमन कोहली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिला श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top