रामगढ़|रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा निवासी कासिम अंसारी ने अपनी पुत्री निखत परवीन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके पति तौसीफ राजा और ससुराल वालों के खिलाफ रामगढ़ थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कासिम अंसारी के अनुसार, उनकी पुत्री की शादी 25 अक्टूबर 2025 को तौसीफ राजा के साथ हुई थी। शादी के बाद संतान नहीं होने के कारण उसे ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता ने आरोप लगाया है कि पति और ससुराल वालों ने उनकी पुत्री को कोई संदिग्ध पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस मामले के की जांच कर रही है।
Source link