चाईबासा | स्थापना दिवस सह बिरसा जयंती के शुभ अवसर पर रविवार को ऑल इंडिया हो बैंकर्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सिरिंगसिया घाटी के वीर सपूतों को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर सोसाइटी द्वारा सदर अस्पताल के मरीजों के बीच पौष्टिक भोजन का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. मीना कालूंडिया, डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. शिव चरण हांसदा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपायुक्त, पश्चिम सिंहभूम की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान बिरुवा, सिकंदर बिरूली, डीबर हेंब्रम, सुरेश कोड़ा, नारायण बोदरा, मार्कंडेय सोय, सत्येंद्र पूर्ति, सोमनाथ बिरूली, दिनेश सवैया, रामाये पूर्ति, कृष्ण कुंठिया, परमेश्वर पूर्ति, अमर सिंह लागूरी, कृष्ण चंद्र सवैया, लखेंद्र बिरूली, सदानंद बिरूली आदि का योगदान सराहनीय रहा।
Source link