भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Ritwik Company CCTV Footage & Rahul Dube Gang Threat



हजारीबाग जिले के पगार ओपी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात कोयला खनन कंपनी ऋत्विक के मुख्य गेट पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की। घटना के बाद मौके से पुलिस को तीन खोखे मिले हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरा एक कथित पर्चा वा

.

साथ ही कंपनी का काम बंद कराने और साइट पर बम फेंकने की धमकी दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने और धमकी देने से संबंधित पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

CCTV में बाइक से भागते दिखे 2 संदिग्ध

पगार ओपी थाना प्रभारी दिनेश मंडल ने बताया कि कंपनी के मुख्य गेट पर गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में बाइक सवार दो संदिग्ध घटना के बाद भागते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी के अनुसार, संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।

दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर प्रकाश शुक्ला नाम के व्यक्ति ने पोस्ट कर गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में ऋत्विक कंपनी के गेट पर आठ से दस राउंड गोली चलाने की बात कही गई है। इसमें कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों, मुंशियों और अन्य स्टाफ को धमकी देते हुए काम बंद कराने की चेतावनी दी गई है। साथ ही साइट पर बम फेंकने की धमकी भी दी गई है।

वायरल किया कथित धमकी भरा पर्चा

गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर राहुल दुबे गैंग के नाम से एक कथित पर्चा भी वायरल हुआ है। इसमें कंपनी से जुड़े सतीश नाम के व्यक्ति को संबोधित करते हुए सेटलमेंट नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गयी है। पर्चे पर राहुल दुबे, अमन साहू, मयंक सिंह और प्रकाश शुक्ला के नाम लिखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों में कंपनी को निशाना बनाने और कामकाज बंद कराने की धमकी दी गई है।

हालांकि, इन संदेशों की सत्यता और गोलीबारी से इनके संबंध की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गयी है। फिलहाल पुलिस गोलीबारी के पीछे की वजह, संदिग्धों की पहचान और सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों की भूमिका की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी का भरोसा जताया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top