Last Updated:
Business Idea : कुछ बिजनेस आइडिया हमारे आसपास की जरूरतों में छिपे होते हैं. इस उन्हें पहचानने और सही रास्ते पर ले जाने की जरूरत होती है. जुगाड़ से जैकपॉट की 10वीं सीरीज में ऐसे ही बिजनेस आइडिया की कहानी है. जहां नेहा रस्तोगी को अपने ससुर के हार्ट अटैक के बाद ऐसी डिवाइस बनाने का आइडिया आया, जो मोबाइल पर ही ईसीजी की रीडिंग दिखाती है. आज उनका यह आइडिया 105 करोड़ के बड़े कारोबार में बदल चुका है.
अगत्स्य सॉफ्टवेयर की फाउंडर नेहा रस्तोगी ने घर से ही बिजनेस का आइडिया शुरू किया था.
नई दिल्ली. कई बार कुछ ऐसे बिजनेस आइडियाज सामने आते हैं, जिन्हें सामान्य रूप से देखने पर कोई भविष्य नजर नहीं आता है. ऐसे ही एक बिजनेस आइडिया पर शुरू हुआ था अगत्स्य सॉफ्टवेयर (Agatsa Software) का सफर, जो आज 105 करोड़ का बिजनेस बन चुका है. इस कंपनी की नींव किसी बड़े रिसर्च या निवेश के साथ नहीं पड़ी थी, बल्कि घर में आई परेशानी के समाधान के रूप में इसकी नींव पड़ी थी.
दरअसल, कंपनी की को-फाउंडर नेहा रस्तोगी ने अपने पति राहुल रस्तोगी के साथ मिलकर यह बिजनेस शुरू किया था. इसकी नींव तब पड़ी जब नेहा के ससुर को हार्ट अटैक आया और उन्हें जांच के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़े. नेहा और उनके पति ने मिलकर इस समस्या का समाधान खोजा और ऐसी ईसीजी मशीन बनाई, जिसे घर पर ही इस्तेमाल किया जा सके और बार-बार अस्पताल भागने की नौबत न आए. उनका आइडिया था कि अस्पताल की बड़ी ईसीजी मशीन को छोटा करके एक चाबी के छल्ले जितना बना दिया जाए, जिसका इस्तेमाल जहां चाहें किया जा सके.
कैसे काम किया उनका आइडिया
नेहा और उनके पति ने संकेतलाइफ (SanketLife) नाम से पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस बनाया. यह डिवाइस बिना पारंपरिक ईसीजी वायर और इलेक्ट्रोड के ही शरीर से ईसीजी की रीडिंग ले सकता था और उसे आपके स्मार्टफोन पर दिखा सकता है. उनका यह डिवाइस बाजार में काफी प्रचलित हुआ और इसमें बड़ी कंपनियों ने भी बाद में निवेश किया. नेहा के ससुर को हार्ट अटैक आने के बाद डॉक्टरों ने रेगुलर ईसीजी कराने की सलाह दी थी, जो आसान नहीं था. लेकिन, इस डिवाइस के बनाने के बाद यह काम काफी आसान हो गया.
काम आया इंजीनियरिंग का अनुभव
नेहा और उनके पति राहुल दोनों इंजीनियर थे. नेहा को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का अनुभव था, जबकि राहुल इलेक्ट्रॉनिक्स के माहिर थे. दोनों पहले अलग-अलग कंपनियों में काम कर रहे थे, लेकिन परिवार की परेशानी को देख उन्होंने मिलकर डिवाइस बनाने पर काम शुरू किया. उन्होंने कई डॉक्टरों से सलाह ली और एक प्रोटोटाइप बनाया. साल 2010 दोनों ने इस पर काम करना शुरू किया था और साल 2017 में पहली बार डिवाइस बाजार में आया. इसमें अंगुलियों से रीडिंग लेने के लिए सेंसर लगे थे और मोबाइल से कनेक्ट होकर ईसीजी की रीडिंग दिखाता है.
सरकार मदद से शुरू हुआ उत्पादन
नेहा और राहुल ने अपनी डिवाइस तो बना ली, लेकिन उसके उत्पादन के लिए फंड की जरूरत थी. ऐसे में सरकारी संस्था तकनीक विकास संस्थान ने 3.91 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया और डिवाइस का विनिर्माण शुरू हो गया. अगस्त, 2023 में कंपनी को सीरीज ए की फंडिंग मिली जिसके बाद इसका वैल्यूशन बढ़कर 105 करोड़ रुपये पहुंच गया है. दिग्गज फार्मा कंपनी सन फार्मा ने भी इस कंपनी में 30 करोड़ का निवेश किया है. सन फार्मा के पास इसकी 26 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है. वित्तवर्ष 2024-25 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 1 करोड़ रुपये रहा था.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…