भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाईबासा : एम.सी.सी. मेघाहातुबुरू ने प्रताप क्रिकेट क्लब को बिरसा मुंडा स्टेडियम...



चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 33वीं एस. आर. रूंगटा बी-डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मुकाबले में एम.सी.सी. मेघाहातुबुरू ने प्रताप क्रिकेट क्लब, चाईबासा को 29 रनों से पराजित किया। इस जीत के साथ ही मेघाहातुबुरू की टीम ग्रुप-सी की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। हालांकि, अभी भी इसका क्वार्टर फाइनल में खेलना 23 नवंबर को फ्रेंड्स क्लब और प्रताप क्रिकेट क्लब के बीच खेले जाने वाले मैच के परिणाम पर निर्भर करेगा। उस दिन फ्रेंड्स क्लब की टीम अगर प्रताप क्रिकेट क्लब को पराजित कर देती है, तो मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब का क्वार्टर फाइनल में खेलना पक्का हो जाएगा। इसके विपरीत, अगर प्रताप क्रिकेट क्लब की टीम फ्रेंड्स क्लब को पराजित करती है, तो प्रताप क्लब को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिल जाएगा और मेघाहातुबुरू की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एम.सी.सी. मेघाहातुबुरू की टीम ने 28.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 182 रन बनाए। जीत के लिए 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रताप क्रिकेट क्लब की टीम 22.3 ओवर में 153 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से जितेंद्र गौतम ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। ओम राय ने 36 रन, कृष अग्रवाल ने 22 रन तथा प्रणव त्रिपाठी ने 20 रनों का योगदान दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top