बोकारो | सेंट मैरीज नर्सरी स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे-मुन्नों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। नर्सरी और प्री-नर्सरी के बच्चों ने ऋतुओं का संसार, अंतरिक्ष के अन्वेषक, संगीत की दुनिया और अद्भुत भारत जैसे विषयों पर पदयात्रा प्रस्तुत की। वहीं, प्रेप के बच्चों ने महान आविष्कारों, भारत का गौरव, बदलाव के वाहक और बड़े होकर मैं बनूंगा जैसे विषयों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता दिखाई। प्राचार्य रेवरेंड फादर डीनू एम. डेनियल ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
Source link