Last Updated:
Ranchi Exhibition Unique Bangle Worth 23 Lakh: रांची में लग्न सीजन के लिए 22 लाख 94 हजार रुपए का यूनिक कंगन आकर्षण का केंद्र बना है. होटल रमाडा में लगे एग्जीबिशन में यह कंगन सुर्खियों में है. इसे डिजाइनर्स की पूरी टीम ने मिलकर तैयार किया है और इस पर बहुत बारीकी से डिजाइन उकेरी गई है.
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में इस बार लग्न के लिए ज्यूलरी का काफी यूनिक कलेक्शन देखा जा रहा है. इस बार सबसे खास आइटम्स की बात करें तो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है 22 लाख 94 हजार रुपए का कंगन. जी हां! यह एक ऐसा कंगन है, जिसमें पन्ने जड़े हुए हैं. इसका डिजाइन भी काफी यूनिक है. खास बात यह है कि एक पूरी डिजाइनर टीम ने मिलकर इसे तैयार किया है.
इस कंगन को दिखाते हुए रेशमा बताती हैं कि इसकी कीमत अधिक होने की वजह इसका यूनिक डिजाइन और एकदम महीन कारीगरी है. हमारे डिजाइनर मिस्टर खन्ना दिल्ली के बेहद लोकप्रिय डिजाइनर हैं. यह उनका खास कलेक्शन है. उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर 3-4 महीने में सिर्फ एक पीस तैयार किया है.
सिर्फ एक पीस, दूसरा नहीं बनेगा
रेशमा बताती हैं कि इसका एक-एक काम बेहद बारीकी से किया गया है और यह सिर्फ एक ही पीस है. इसका दूसरा पीस देखने को नहीं मिलेगा. यह एक्सक्लूसिव कलेक्शन है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. यह 14 कैरेट गोल्ड में बनाया गया है और इसका डोली शेप डिजाइन है.
डोली शेप में बने इस कंगन के दोनों तरफ मोर बने हुए हैं. इसके साथ ही पन्ने के दो बड़े-बड़े प्रेशियस स्टोन लगे हुए हैं और अन्य तरह के कीमती स्टोन का भी काम देखने को मिलता है. यह काफी हल्का है. दिखने में भले ही यह बड़ा और भारी लगे, लेकिन इसका ग्रॉस वजन 157 ग्राम है.
रांची के एग्जीबिशन में छा गया
रांची के होटल रमाडा में लगे लग्न कलेक्शन के एग्जीबिशन में यह कंगन लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. रेशमा बताती हैं कि अगर लोगों को इसे खरीदना है, तो उन्हें दिल्ली के करोल बाग जाना पड़ेगा, जहां मिस्टर खन्ना का अपना ज्वेलरी शोरूम है. यह एक एंटीक पीस है और इसका दूसरा पीस देखने को नहीं मिलेगा. हां, इसमें आपको दूसरे डिजाइन देखने को मिल सकते हैं.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…