भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े में 20 को मिले नियुक्ति पत्र, 65 लाभुकों...



भास्कर न्यूज| चाईबासा झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर शुक्रवार को प. सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर में नियुक्ति पत्र-सह-परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 20 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। 65 लाभुकों के बीच विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 30 करोड़ 33 लाख 39 हजार 200 रुपये की परिसंपत्तियों व सहायता राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, विधायक निरल पूर्ति, सुखराम उरांव, दशरथ गागराई, सोनाराम सिंकू व जगत मांझी, उपायुक्त मनीष कुमार, एसपी अमित रेनू, चाईबासा व चक्रधरपुर नप अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। किसे-क्या मिला : प्रमुख आंकड़े { नियुक्ति पत्र (कुल 20): राजस्व विभाग से 01 मानकी व 13 मुंडा, समाज कल्याण विभाग से 02 आंगनबाड़ी सेविका व 02 सहायिका, विकसित भारत ग्राम योजना के तहत 02 ग्राम रोजगार सेवकों को नियुक्ति पत्र मिले। {राजस्व व आपदा सहायता : आपदा, वज्रपात, अतिवृष्टि से मकान क्षति व सड़क दुर्घटना के 4 लाभुकों को 7.45 लाख रुपए की सहायता दी गई। कल्याण विभाग से 3 को व्यक्तिगत वनपट्टा मिला। आईटीडीए से 2 को वाद्य यंत्र मिले। {परिवहन व श्रम विभाग: हिट एंड रन मामलों में मृतकों के 2 आश्रितों को मुआवजा मिला। 2 को ड्राइविंग लाइसेंस मिला। प्रवासी श्रमिक दुर्घटना सहायता में 1 को 1.50 लाख रुपये मिले। मातृत्व सुविधा में 1 को 15 हजार रुपये दिए गए। “स्थापना दिवस पखवाड़ा केवल उत्सव नहीं, बल्कि विकास व जनकल्याण की प्रतिबद्धताओं को धरातल पर उतारने का अवसर है। योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। दीपक बिरुवा, मंत्री, झारखंड सरकार “नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी पूरी निष्ठा से दायित्व निभाएं। परिसंपत्तियां व योजनाएं ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों के लोगों का जीवन स्तर सुधारने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का आधार बनेंगी। जोबा मांझी, सांसद



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top