भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला के चैनपुर में सड़क हादसा; 2 मरा, 1 घायल:सामने से आ...




गुमला जिले के चैनपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चैनपुर मुख्यालय के डडगांव मोड़ के पास देर रात हुई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी बाइक चालक की आंखों पर पड़ी। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में पुनीत एक्का और विकास एक्का की मौत हो गई। वहीं, कुलदीप टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। धान कूटने गए थे तीनों दोस्त, बारिश के कारण हुई देर जानकारी के अनुसार, तीनों युवक डोमिनार बाइक से रातू गम्हरिया धान मिसने गए थे। वहां से लौटने के दौरान बारिश शुरू हो गई। इस वजह से उन्हें घर पहुंचने में देर हो गई। देर रात जब वे चैनपुर मुख्यालय के डडगांव मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से एक वाहन आ रहा था। वाहन की तेज लाइट सीधे बाइक सवारों की आंखों पर पड़ी। इससे चालक सड़क ठीक से नहीं देख सका और बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में पुनीत और विकास को गंभीर चोटें आईं। दोनों ने दम तोड़ दिया। पुनीत एक्का स्वर्गीय कमला एक्का के पुत्र थे, जबकि विकास एक्का स्वर्गीय वाल्टर एक्का के पुत्र थे। दोनों रायडीह प्रखंड के तुरमुंगा दुमरटोली मझटोली गांव के रहने वाले थे। घायल युवक के पैर में फ्रैक्चर, गुमला रेफर हादसे में घायल कुलदीप टोप्पो के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। कुलदीप सुनील टोप्पो के पुत्र हैं। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर प्रभात ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, चिकित्सक ने पुनीत और विकास को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाने के एसआई विजय उरांव और एएसआई धर्मपाल लुगुन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस ने बाइक जब्त की, पोस्टमार्टम के लिए भेजे पुलिस ने शनिवार को दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिए। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। दुर्घटनाग्रस्त डोमिनार बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के समय बारिश के कारण सड़क पर फिसलन भी थी। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दो युवकों की मौत से उनके गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ दो युवकों की मौत से ग्रामीण भी मर्माहत हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top