भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

समिति के लोग जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने के लिए...



लोहरदगा| जय श्रीराम समिति के नेतृत्व में सोमवार को ललित नारायण स्टेडियम से जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने के लिए समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित अन्य लोग गुमला जिले के घाघरा के लिए रवाना हुए। वहीं, समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का महत्व केवल एक समारोह तक सीमित नहीं है। यह देश के इतिहास में जनजातीय समाज के संघर्ष, त्याग और योगदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। जल, जंगल और जमीन से जुड़ी परंपराओं, लोकसंस्कृति, रीति-रिवाजों व सामाजिक विरासत को संरक्षित रखने में इस समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भगवान बिरसा मुंडा सहित अनेक वीर महापुरुषों ने अपने संघर्ष और बलिदान से भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। इसी गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने, सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने तथा जनजातीय महापुरुषों के योगदान को व्यापक पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top