भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नेपाल में भूकंप, झारखंड में भी डोली धरती:कई जिलों में लोगों ने...




झारखंड में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे कई इलाकों में धरती डोलने का अहसास हुआ। रांची, गढ़वा और चतरा समेत अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने कुछ सेकेंड तक कंपन महसूस किया। कहीं पांच सेकेंड तो कहीं करीब दस सेकेंड तक झटके महसूस होने की बात सामने आयी। इस दौरान घरों में रखा सामान और फर्नीचर हिलने लगा। बिस्तर पर सो रहे कुछ लोगों को अचानक बिस्तर हिलने का अहसास हुआ। वहीं, मंदिरों में पूजा कर रहे श्रद्धालुओं ने पंखों और पूजा सामग्री को हिलते देखा। झटका महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। सुबह ठंड के कारण बड़ी संख्या में लोग बिस्तरों में थे। इस वजह से कई लोगों को कंपन का पता भी नहीं चला। रांची से लेकर पलामू प्रमंडल तक असर की चर्चा राजधानी रांची के हरमू, कोकर, लोवाडीह, खेलगांव और बहू बाजार समेत कुछ इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस करने की बात कही। गढ़वा में भी सुबह करीब 7:05 बजे धरती डोलने का अहसास हुआ। वहीं, चतरा के मयूरहंड, पत्थलगड़ा और प्रतापपुर समेत कई क्षेत्रों में लोगों ने झटके महसूस किए। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के लिए नदी और घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी कंपन महसूस किया। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे लोगों के बीच भी इसकी चर्चा रही। हालांकि, इन इलाकों में कंपन की अवधि और तीव्रता को लेकर अलग-अलग अनुभव सामने आए हैं। नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप पड़ोसी देश नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह करीब 7:02 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप का केंद्र नेपाल के लेलेप क्षेत्र में होने की जानकारी भी सामने आयी है।
नेपाल में आये भूकंप के समय ही झारखंड के कुछ हिस्सों में कंपन महसूस होने की बात सामने आने से दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध की चर्चा है। हालांकि, झारखंड में भूकंप के झटके आने या नेपाल के भूकंप का असर यहां तक पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के उपलब्ध रिकॉर्ड में भी झारखंड में अलग से भूकंप दर्ज होने की पुष्टि नहीं मिली है। प्रशासन ने नुकसान से किया इनकार चतरा के उपायुक्त रवि आनंद ने बताया कि जिले के किसी भी प्रखंड से जान-माल के नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अन्य अधिकारियों ने भी किसी तरह की क्षति की जानकारी नहीं दी है। गढ़वा में भी भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, झारखंड में कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top