भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Dehradun NDA Student Suicide | Jharkhand Boy Found Dead


देहरादून में NDA की तैयारी कर रहे एक नाबालिग छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। जब काफी देर तक छात्र बाहर दिखाई नहीं दिया, तो दोस्त उसके कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने उसे फंदे से लटका देखा। दोस्तों ने तुरंत इसकी सूचना कोचिंग स

.

स्टूडेंट के दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड निवासी आर्यन राज सहस्रधारा स्थित काला गांव में स्थित चाणक्य एकेडमी में एनडीए की तैयारी कर रहा था। कोचिंग संस्थान के पास ही हॉस्टल के कमरे में उसके साथ चार अन्य छात्र भी रहते थे।

आर्यन सुबह अकेला कमरे में था।- एआई जनरेटेड फोटो।

आर्यन सुबह अकेला कमरे में था।- एआई जनरेटेड फोटो।

पंखे से फंदे पर लटका

शनिवार सुबह साथ रहने वाले चारों छात्र साढ़े सात बजे कोचिंग के लिए निकल गए थे और नाबालिग छात्र कमरे में अकेला था। करीब साढ़े आठ बजे किसी छात्र ने देखा कि छात्र अपने कमरे के पंखे से फंदे पर लटका हुआ है।

सभी दोस्त घबरा गए। उन्होंने कमरे के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन शव को लटका देख इसकी सूचना हॉस्टल प्रबंधन और कोचिंग संस्थान के टीचर को दी। टीचर ने फिर इसकी सूचना पुलिस को दी।

संस्थान प्रबंधन ने थाना राजपुर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग छात्र को नीचे उतारा और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर छात्र फंदा लगाते हुए दिखाई दे रहा है। छात्र के कमरे से पुलिस को किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्र हजारीबाग जिले, झारखंड का रहने वाला था।

तीन-चार दिन पहले छात्र की तबीयत खराब थी

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया और मृतक छात्र के परिजनों को सूचित किया। शनिवार शाम को परिजनों के आने के बाद, आज पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया है।

थाना राजपुर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने मृतक छात्र के साथियों से पूछताछ की है। साथियों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले छात्र की तबीयत खराब थी। चूंकि मृतक छात्र के परिजन शनिवार शाम तक देहरादून पहुंच पाए थे, इसलिए शनिवार को पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया था। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

‘बैंककर्मी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, आपत्तिजनक VIDEO बनाई’: उत्तराखंड पुलिस के सामने फ्लाईओवर पर चढ़ी युवती, सुसाइड की कोशिश

उत्तराखंड में एक युवती ने तीन पुलिसकर्मियों के सामने फ्लाईओवर से कूदकर सुसाइड की कोशिश की है। घटना ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर की है, जहां युवती हाथ में एक पोस्टर लेकर फ्लाईओवर पर पहुंची। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top