भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मिहिजाम में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी:10 लाख के जेवर और...




जामताड़ा जिले के मिहिजाम के वार्ड नंबर 19 स्थित कानगोई में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और ढाई लाख रुपए नकद चुरा लिए। गृहस्वामी वरुण मंडल की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। वरुण मंडल ने बताया कि मंगलवार को वह पत्नी के साथ करमाटांड़ के विद्यासागर में शादी समारोह की हल्दी की रस्म में शामिल होने गए थे। घर खाली था। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा, फिर दो कमरों के इंटरलॉक तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने अलमारी तोड़कर उसमें रखे सामान चुरा लिए। वरुण मंडल के मुताबिक, चोर उनकी पत्नी के करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और घर में रखे लगभग ढाई लाख रुपए ले गए। बुधवार को घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने मिहिजाम थाने में लिखित शिकायत दी। सूचना मिलने पर मिहिजाम पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top