रांची: झारखंड में नवंबर के आखिरी सप्ताह के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगा है. आज 26 नवंबर को झारखंड के अधिकतम जिलों में मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने का अनुमान है. सुबह के समय कुछ जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है. वहीं, दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन शाम और रात में ठंड का एहसास ज्यादा होगा. रांची मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, झारखंड में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. यहां अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट की संभावना है.
जानें आज झारखंड का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
झारखंड में आज अधिकतम तापमान करीब 24 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 11 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, अलग-अलग जिलों और मौसम केंद्रों के अनुसार तापमान में अंतर हो सकता है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.
झारखंड में गिरा पारा ( एआई फोटो )
झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा शुष्क
आज झारखंड अधिकतम जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है. हालांकि 10 जिलों का मौसम ज्यादा ही शुष्क रहने वाले हैं. इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, रांची, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद शामिल हैं. इन जिलों में दिन के समय आसमान साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है.
इन 5 जिलों में पड़ सकता है कोहरा
अब झारखंड में सुबह के समय कोहरे और धुंध का असर दिखाई दे सकता है. खासकर इन 5 जिलों में आज कोहरा को मिल सकता है. आज रांची, पलामू, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में सुबह कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है. ऐसे में सुबह के समय वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है. कोहरे के कारण कुछ इलाकों में दृश्यता कम हो सकती है. हालांकि मौसम साफ होने के बाद दिन में धूप निकलने की संभावना है.
जानें झारखंड के इन 6 जिलों का तापमान
आज झारखंड के तापमान में भारी गिरावट की संभावना है. कई जिलों का अधिक तो कई जिलों का तापमान कम रहने वाला है. आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24°C-12°C, पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25°C-12°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25°C-13°C, हजारीबाग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23°C-12°C, धनबाद का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27°C-16°C और रामगढ़ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25°C-11°C रहने वाला है.
जानें आज झारखंड में सबसे ज्यादा ठंड कहां पड़ेगी
आज रामगढ़ का न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं, रांची, पलामू और हजारीबाग में भी न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रह सकता है. इसलिए रामगढ़ को आज सबसे ठंडे जिलों में शामिल किया जा सकता है. हालांकि, अलग-अलग मौसम केंद्रों के आंकड़ों में अंतर हो सकता है.
इन जिलों में रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी
आज धनबाद में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री रहने का अनुमान है. जबकि पलामू और बोकारो में पारा 25 डिग्री तक पहुंच सकता है. इस लिहाज से धनबाद में दिन के समय अपेक्षाकृत अधिक गर्मी महसूस हो सकती है. हालांकि, नवंबर के मौसम में यह गर्मी सामान्य रहेगी और सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी.
सुबह और रात में बरतें सावधानी
मौसम में बदलाव को देखते हुए सुबह टहलने निकलने वाले बुजुर्गों और बच्चों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए. कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय गति कम रखें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें, जिन इलाकों में वायु प्रदूषण अधिक है, वहां बाहर व्यायाम करने से बचना बेहतर होगा.
कुल मिलाकर 26 नवंबर को झारखंड में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और धूप वाला रहने की संभावना है. सुबह कोहरा, दोपहर में हल्की गर्माहट और रात में ठंड देखने को मिलेगी. जबकि धनबाद में अधिकतम तापमान अपेक्षाकृत ज्यादा, जबकि रामगढ़ में न्यूनतम तापमान कम रहने का अनुमान है. अगले कुछ दिनों में रात की ठंड और बढ़ सकती है.