भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसकेएमयू में अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता



दुमका | सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के आउटडोर स्टेडियम में 28 और 29 नवंबर को दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। इसमें विश्वविद्यालय के अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों के पुरुष व महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड की स्पर्धाएं कराई जाएंगी, जिनमें 100 से 10000 मीटर तक दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक शामिल हैं। 4×100 मीटर और 4×400 मीटर रिले भी होगी। कुलपति कुनूल कांदिर के निर्देश पर निदेशक खेल पदाधिकारी शम्स तबरेज खान ने कॉलेजों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कॉलेजों को खिलाड़ियों की सूची 27 नवंबर सुबह 11 बजे तक जमा करनी होगी। इसके बाद प्रविष्टि स्वीकार नहीं होगी। पुराने अंगीभूत कॉलेजों के लिए पंजीकरण शुल्क 10 हजार रुपये और मॉडल, डिग्री व नव स्थापित महिला कॉलेजों के लिए 5 हजार रुपये तय किया गया है। शुल्क कुलसचिव के नाम डिमांड ड्राफ्ट से जमा होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top