![]()
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रक्सौल से चर्लापल्ली के बीच दो वन वे स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 28 नवंबर को ट्रेन नंबर 05523 और 29 नंबर को ट्रेन नंबर 05525 रक्सौल से शाम 4:55 बजे खुलेगी। अगली सुबह 6:40 बजे होते हुए तीसरे दिन दोपहर 12 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। परिचालन घोड़ासहन, सीतामढ़ी,दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, जसीडीह, मधुपुर,चितरंजन, धनबाद, कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, मूरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग,गोंदिया के रास्ते होगा। वहीं, पूर्वी रेलवे में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण दिसंबर में अलग-अलग दिन होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। दुर्गियाना 5 दिसंबर से 27 फरवरी व सियालदह-अजमेर 2 दिसं. से 28 फरवरी तक रद्द सर्दियों के मौसम में कोहरे से होने वाली परेशानी को देखते हुए 12357 कोलकाता-अमृतसर को 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक और 12358 अमृतसर-कोलकाता को 7 दिसंबर से 1 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। वहीं, 12988 अजमेर-सियालदह 1 दिसंबर से 27 फरवरी, 12987 सियालदह-अजमेर 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। साथ ही, 12177 हावड़ा-मथुरा 4 दिसंबर से 26 फरवरी और 12178 मथुरा-हावड़ा 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक मथुरा की जगह आगरा तक ही चलेगी।
Source link