भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राष्ट्र रक्षा यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन, सुख समृद्धि व सामाजिक एकता की...



.

जिले में समाज में एकता, समरसता, सांस्कृतिक चेतना, सनातन संस्कारों के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के बैनर तले रघुटोली स्थित महावीर मंदिर परिसर में राष्ट्र रक्षा यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत यज्ञ संपन्न हुआ। इसके बाद सामूहिक आरती की गई। राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति, सामाजिक एकता की कामना की गई। यज्ञ अनुष्ठान सुशांत पाठक ने वैदिक मंत्र व विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी गोपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्र रक्षा यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है। यह समाज को जोड़ने, आपसी सहयोग बढ़ाने, सामाजिक समरसता स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कहा कि वन व नगरीय वंचित समाज के उत्थान को समर्पित ऐसे धार्मिक व सामाजिक अनुष्ठानों का उद्देश्य संपूर्ण हिंदू समाज को एक सूत्र में जोड़ना है। प्रत्येक परिवार में सनातन संस्कारों को मजबूत करना है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही संगठित, संस्कारित, समरस समाज का निर्माण संभव है। समाजसेवी चंदन गोप ने कहा कि सनातन संस्कृति व परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। माताओं, बहनों, बच्चों को सप्ताह में कम से कम एक दिन मंदिर जाकर हवन, पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजनों में भाग लेना चाहिए। मौके पर चमन गोप, जागेश्वर गोप, रंजन गोप, सचिन कुमार, धनंजय अग्रवाल, सोनू गोप, दीपक कुमार, कुंदन गोप, राहुल कुमार, मनीष गुप्ता, सविता उरांव, लक्ष्मी उरांव, सुखमणि उरांव, देवंती भगत, आशा कुमारी, संगीता देवी, रजनी उरांव, मुन्नी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top