भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

श्रीधर वेम्बू और एक्स-वाइफ में गहराया संपत्ति का विवाद, 6 अरब डॉलर...


Last Updated:

Vembu Divorce : जोहो के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू के परिवार के में संपत्ति बंटवारे का विवाद गहराने लगा है. साल 2023 में तलाक लेने के बाद से उनकी पूर्व पत्नी के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा है. उनकी पूर्व पत्नी प्रमिला श्रीनिवासन ने आरोप लगाया है कि वेम्बू ने बिना उनकी जानकारी के ही कंपनी के शेयर अपने परिवार के सदस्यों को ट्रांसफर कर दिए हैं.

श्रीधर वेम्बू की एक्स-वाइफ ने लगाया 6 अरब डॉलर की हेराफेरी का आरोपZoom

नई दिल्ली. भारतीय आईटी कंपनी जोहो के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू की एक्स-वाइफ प्रमिला श्रीनिवासन ने आरोप लगाया है कि वेम्बू ने उनके हिस्से के करीब 6 अरब डॉलर मूल्य के शेयर अपने परिवार को ट्रांसफर कर दिए हैं. प्रमिला ने वेम्बू पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना उन्हें बताए ही उनके हिस्से वाले शेयर अपने परिवार को ट्रांसफर कर दिए हैं. फोर्ब्स ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में खुलासा किया है कि साल 2020 में प्रमिला से तलाक लेने के दौरान ही श्रीधर वेम्बू ने शेयरों की हेराफेरी की थी. प्रमिला ने बताया कि अक्टूबर, 2020 में वेम्बू ने उन्हें मैसेज कर बताया था कि वे तलाक लेना चाहते हैं.

प्रमिला ने फोर्ब्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बिलकुल अंदाजा नहीं था कि शादी के 27 साल बाद वेम्बू उन्हें तलाक देंगे. वे अक्सर काम के सिलसिले में भारत जाते थे और मैं अमेरिका में ही रहती थी. मुझे यह सामान्य लगता था कि लेकिन एक दिन उन्होंने भारत से ही मैसेज भेजकर तलाक देने की बात कही. इसके बाद अगस्त, 2021 में उन्होंने अलामेडा काउंटी की सुपीरियर कोर्ट में तलाक की अपील फाइल कर दी. करीब दो साल बाद सितंबर, 2023 में जज ने इसे मंजूर कर लिया और तब से आज वेम्बू और प्रमिला के बीच संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है.

मुकदमे में खर्च हो गए 100 करोड़
प्रमिला ने बताया कि बीते तीन साल में मुकदमे पर करीब 1.1 करोड़ डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. इसमें से आधा खर्च वेम्बू ने भी उठाया. पिछले साल जनवरी में जज ने वेम्बू से 1.7 अरब डॉलर का बॉन्ड जमा करने के लिए भी कहा था. यह बॉन्ड प्रमिला के उन आरोपों के आधार पर जमा कराया गया था, जिसमें उन्होंने बिना उनकी जानकारी के शेयर ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था. अमेरिकी लॉ फर्म विदर्स की वकील का कहना है कि बॉन्ड जमा करने का आदेश इस बात की ओर संकेत करता है कि कोर्ट को शेयर ट्रांसफर के सबूत मिले हैं. हालांकि, वेम्बू ने अभी तक एक पैसा जमा नहीं कराया है और उनका कहना है कि सिर्फ 6 लाख डॉलर ही जमा कर सकते हैं. वेम्बू के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके पास 1.7 अरब डॉलर का बॉन्ड जमा करने का पैसा नहीं है.

जोहो का कितना वैल्यूएशन
फोर्ब्स का मानना है कि जोहो की वैल्यूएशन अभी करीब 6.8 अरब डॉलर है और इसमें वेम्बू के परिवार की हिस्सेदारी 6 अरब डॉलर के आसपास है. मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का टैक्स जमा करने के बाद मुनाफा 34 करोड़ डॉलर था. फिलहाल विवाद का मुख्य मुद्दा वेम्बू की जोहो में हिस्सेदारी से जुड़ा है. वे करीब 25 साल तक कंपनी के सीईओ रहे और अब चीफ साइंटिस्ट का पद संभाला है. जोहो ने बाहरी निवेशकों से फंडिंग नहीं ली और उन्होंने भारतीय कॉरपोरेट फाइलिंग में बताया है कि उनकी कंपनी में हिस्सेदारी महज 5 फीसदी है. हालांकि, उनके दोस्त जो कंपनी के संस्थापकों में शामिल हैं, उनका कहना है कि वेम्बू के पास 8 फीसदी हिस्सेदारी है. जोहो मेल की प्रोडक्ट मैनेजर और वेम्बू की बहन राधा के पास कंपनी में सबसे ज्यादा 47.8 फीसदी हिस्सेदारी है. उनके भाई सेकर वेम्बू, जिनकी बीते कई साल से कंपनी में कोई भूमिका नहीं है, उनके पास भी 35.2 फीसदी हिस्सेदारी है. यह साफ तौर पर सवाल उठाता है कि वेम्बू से ज्यादा उनके भाई-बहनों की हिस्सेदारी क्यों है.

जानबूझकर ट्रांसफर किया बड़ा हिस्सा
प्रमिला ने आरोप लगाया है कि वेम्बू ने साल 2011 में ही अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा जानबूझकर ट्रांसफर कर दिया था. इस बारे में वेम्बू ने कोई जानकारी नहीं दी, जबकि कैलिफोर्निया के साझा संपत्ति कानून के तहत इसकी जानकारी देना जरूरी था. प्रमिला ने कहा कि उन्हें पहले लगा था कि तलाक आपसी सहमति से होगा, क्योंकि तब उन्हें 2011 में हुए इस ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं थी. बाद में प्रमिला ने कोर्ट में डॉक्यूमेंट के साथ यह दावा किया कि वेम्बू ने जानबूझकर अपनी संपत्ति भाई-बहनों के नाम ट्रांसफर कर दी है. वेम्बू ने न तो इसकी जानकारी दी और न ही इसके लिए अनुमति ली. हालांकि, वेम्बू ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और किसी भी ऐसे लेनदेन से इनकार किया है.

क्या है विवाद की ताजा स्थिति
वेम्बू और प्रमिला दोनों ही अपनी बातों पर अड़े हैं, जबकि वेम्बू ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन भी किया है. साल 2024 में वेम्बू ने कंपनी की अमेरिकी ब्रांच का एक हिस्सा अपने को-फाउंडर और बिजनेस पार्टनर ट्रांसफर किया था. कोर्ट ने पाया कि यह ट्रांसफर बिना किसी प्रतिफल के किया गया है. फिलहाल वेम्बू के वकील कोर्ट के हर आदेश को चुनौती दे रहे हैं. प्रमिला ने भी भारत में अपने वकील नियुक्त किए हैं और वेम्बू के भाई-बहनों से जुड़े दस्तावेज खंगालने की कोशिश कर रहे हैं. मामले की सुनवाई जल्द फिर शुरू होने वाली है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top