भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

व्यापारियों की सुरक्षा व बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए : चैंबर


रांची18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की को-ऑर्डिनेशन विद एडमिनिस्ट्रेशन उप समिति के चेयरमैन राम बांगड़ और लॉ एंड ऑर्डर उप समिति के चेयरमैन शैलेश अग्रवाल ने रांची के सिटी डीएसपी के.वी. रमन से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। बैठक में शहर में व्यापारियों की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था की स्थिति और अलग-अलग बाजार इलाकों में सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतों पर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने दुकानों, बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, और किसी अप्रिय घटना पर त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा व भरोसे का माहौल जरूरी है, और बेहतर पुलिस गश्त व नियमित समन्वय से समस्याओं का समाधान संभव है। सिटी डीएसपी ने सुझावों को सकारात्मकता से सुनते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया और प्रशासन व व्यापारिक संगठनों के बीच निरंतर तालमेल पर जोर दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top