भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

निगम की आर्थिक स्थिति बिगड़ी: राजस्व वसूली घटी, सड़क-नाली के 80 में...



अधिकारियों के साथ बैठक करती मेयर।

रांची नगर निगम को टैक्स वसूली से आउटसोर्स कंपनी को हटाना भारी पड़ता दिख रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के आठ महीने में निगम सभी स्रोतों से महज 70 करोड़ रुपए ही जुटा सका है। यह पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में हुई 148 करोड़ रुपए की कुल वसूली का करीब 48 प्रति

.

  • आउटसोर्स कंपनी को हटाने के बाद घट गई निगम की टैक्स वसूली, पिछले वित्तीय वर्ष में 148 करोड़ टैक्स में मिले थे, चालू वर्ष के 8 माह में मात्र 48% संग्रहण…

ऐसे पड़ रहा असर…

  • निगम ने पिछले 3 माह के दौरान करीब 80 सड़क और नाली का टेंडर किया है। इसमें से करीब दो दर्जन टेंडर को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। जिन योजनाओं में बड़ी रकम लगेगी, उनका टेंडर रद्द किया जाएगा। हालांकि अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कौन-कौन सी योजना का टेंडर रद्द होगा।
  • शहर की साफ-सफाई पर हर माह करीब छह करोड़ रुपए खर्च होते हैं। घरों से कूड़ा का उठाव करने वाली एजेंसी स्वच्छता कॉर्पोरेशन, कूड़ा को झिरी पहुंचाने वाली एजेंसी सहित सफाई कार्य से जुड़ी संस्थाओं को भी समय पर पैसे का भुगतान नहीं हो रहा है। इससे सफाईकर्मियों को भी वेतन नहीं मिलेगा। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमरा सकती है।
  • निगम के करीब 3000 स्थाई- अस्थाई कर्मचारियों को वेतन समेत हजारों पेंशनभोगियों को पेंशन मिलना मुश्किल हो जाएगा। इसका सीधा असर शहर की साफ- सफाई सहित विकास योजनाओं पर भी पड़ने की संभावना है।

ऐसे बिगड़ती गई निगम की आर्थिक सेहत

  • नगर विकास विभाग की एजेंसी सूडा ने पिछले 21 अगस्त को रांची में टैक्स कलेक्शन का काम कर रही श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स का एग्रीमेंट रद्द कर दिया। एजेंसी 4 अक्टूबर 2023 से एक्सटेंशन पर काम कर रही थी। इसी आधार पर सूडा ने इकरारनामा समाप्त कर निगम को अपने स्तर से टैक्स कलेक्शन कराने का निर्देश दिया।
  • एजेंसी के हटते ही नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य टैक्स कलेक्शन का काम लगभग ठप हो गया। निगम ने अपने 28 टैक्स कलेक्टरों और कर्मचारियों को टैक्स वसूली में लगाया है, लेकिन वे एजेंसी के टैक्स कलेक्टर की तरह काम नहीं कर पा रहे हैं। इसका नतीजा है कि टैक्स कलेक्शन गिरता जा रहा है।
  • दूसरी ओर नगर निगम ने विज्ञापन एजेंसियों से टैक्स लेना बंद कर दिया है, क्योंकि अवैध होर्डिंग और यूनिपोल हटाने के नाम पर निगम सख्ती कर रहा है। एजेंसियों को अवैध होर्डिंग काटने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। इसका नतीजा है कि मार्केट सेक्शन का टैक्स कलेक्शन गिरता जा रहा है। बस स्टैंड की बंदोबस्ती सहित पार्किंग स्थलों से विभागीय स्तर पर वसूली कराने के कारण भी टैक्स कलेक्शन गिर रहा है।

राजस्व बढ़ाने के लिए मेयर ने बुलाई आपात बैठक

निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और आंतरिक राजस्व संग्रहण बढ़ाने के लिए शुक्रवार को निगम परिषद की आपात बैठक मेयर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में हुई। इसमें होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, विज्ञापन शुल्क, बाजार और दुकान किराया, जल कर, पार्किंग शुल्क तथा यूजर चार्ज समेत निगम की आय के सभी स्रोतों की समीक्षा की गई। विभिन्न शाखाओं के आय-व्यय, पिछले वित्तीय वर्षों के मुकाबले चालू वर्ष की वसूली, निर्धारित लक्ष्य और वास्तविक संग्रहण के अंतर तथा कम वसूली के कारणों पर चर्चा हुई। मेयर ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी। संग्रहण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी निभाने में कोताही करने वालों पर कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top