![]()
कोडरमा में बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक यात्री बस और कार क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों घटनाओं में बस यात्री और कार सवार बाल-बाल बचे।
.
पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के कोडरमा बाजार में गांधी चौक के पास हुई। यहां बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई।
ट्रेलर कोडरमा से बरही की ओर जा रहा था
बस बरही से कोडरमा होते हुए बिहार जा रही थी, जबकि ट्रेलर कोडरमा से बरही की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहन गांधी चौक के पास टकरा गए।
टक्कर के बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
ट्रेलर ने कार में मारी टक्कर
दूसरी घटना तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो चौक पर हुई। यहां एक ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सुरक्षित बच गए।
कार चला रहे युवक ने बताया कि वे रांची से अपने घर झुमरीतिलैया जा रहे थे। गुमो चौक पर बने ब्रेकर के पास उन्होंने कार धीमी की थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी।
टक्कर से कार एक लेन से दूसरी लेन में चली गई। कार सवारों को कोई नुकसान नहीं हुआ।