भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची की प्रियंका जोसेफ ने शुरू किया सिल्क फैब्रिक बिजनेस, 100 साल...


Last Updated:

Business Idea: झारखंड की राजधानी रांची की प्रियंका जोसेफ जो की सिल्क फैब्रिक से कपड़े बनाती हैं. जहां खासतौर पर ब्लॉक प्रिंट उनकी डिजाइन होती है. प्रियंका ने बताया जो ब्लॉक प्रिंट है, यह हमारी 100 साल पुरानी परंपरा है, पहले लोग हाथ से ही ब्लॉक के माध्यम से डिजाइन बनाते थे और हम इसी तरीके से अपने सारे कपड़े में प्रिंट करते हैं. आइये जानते हैं प्रियंका की सफलता के बारे में.

प्रियंका ने बताया कि इसके अलावा उनका हर कपड़ा एकदम इको फ्रेंडली होता है, कलर भी हल्दी और इंडिगो का इस्तेमाल होता है. हम कोई आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जो करते हैं वह सारा नेचुरल होता है. आपको हमारे पास रॉयल ब्लू जो दिखेगा, वह पूरा इंडिगो कलर है, पीला कलर हल्दी से आता है और आयरन रस्ट का इस्तेमाल करते हैं.

प्रियंका बताती हैं कि हम प्राकृतिक कपड़े तो बनाते ही हैं और यह प्राकृतिक तरीके से सूखता भी है. दरअसल, जब आप कलर करते हैं तो धूप भी जरूरी होता है. हम धूप में सुखाते हैं, धूप ना हो तो फिर बड़ा मुश्किल बनाना हो जाता है. यह जो ब्लॉक प्रिंट है, यह भुज का आर्ट है, तो भुज में कारीगर हैं और हम उनको डिजाइन बताते हैं. वह हमें 10 दिन में बनाकर भेज देते हैं तो डायरेक्ट वहीं से मंगवाते हैं.

इस काम को करते हुए उन्हें 10 साल हो गए हैं. वह हमेशा यही सोचती थी कि इको फ्रेंडली चीज बनानी है, जो कि स्क्रीन फ्रेंडली भी रहे. सबसे पहले उन्होंने ₹26,000 लगाया था और पहले महीने 40,000 से ऊपर की कमाई हुई थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आज भी इसी के आसपास अच्छी कमाई हो रही है. रांची में उनके 400 से 500 पेटेंट कस्टमर हैं. प्रियंका बताती हैं कि ऑनलाइन वेबसाइट और इंस्टाग्राम के जरिए बेंगलुरु में भी उनके बहुत कस्टमर हैं, साउथ व दिल्ली तक उनके कस्टमर हैं.

इन सभी जगहों से आर्डर आते हैं. हालांकि, यह कपड़ा थोड़ा एक्सपेंसिव होता है, जहां बहुत लोग अफर्ड नहीं कर पाते हैं, लेकिन जो इस चीज को समझते हैं. फिर वह हमारे पेटेंट कस्टमर बन जाते है. फिर वह दोबारा लौटकर जरूर आते है. रांची में उनका खुद का बुटीक भी है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top