भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीएनए जांच में पुलिस नहीं मजदूर का निकला शव: 15 महीने पहले...



पलामू में करीब 15 महीने पहले मिले शव की पहचान डीएनए जांच के बाद मजदूर सुदामा भुईयां के रूप में हुई है। पहले चियांकी के एक परिवार ने शव को पुलिस जवान विजय उरांव का बताया था। अब विजय की तलाश जारी है।

.

22 अगस्त 2025 को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बोहिता गांव में बंद पत्थर खदान के पास अज्ञात शव मिला था। 23 अगस्त को चियांकी निवासी परिवार ने चेहरे के आधार पर उसकी पहचान विजय उरांव के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया था और उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया था।

विजय मुसाबनी में तैनात थे। वे देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद 8 अगस्त से लापता थे। शव मिलने के कुछ दिन बाद सतबरवा के कमरू गांव की मंजू देवी ने दावा किया कि वह उनके पति सुदामा भुईयां का है। सुदामा मजदूर थे और 19 अगस्त 2025 से लापता थे। मंजू देवी ने शव पर मिले कपड़ों के आधार पर पहचान की थी।

दोनों परिवारों के दावों के बाद पुलिस ने उनके सदस्यों के डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए एफएसएल भेजे। रिपोर्ट में शव का मिलान सुदामा भुईयां के परिवार से हुआ।

शव की पहचान स्पष्ट होने के बाद भी विजय उरांव का कोई सुराग नहीं मिला है। जिस शव का उनके परिवार ने अंतिम संस्कार किया, वह किसी दूसरे व्यक्ति का था। थाना प्रभारी उत्तम कुमार का कहना है कि पुलिस जवान विजय उरांव की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top