भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाईबासा में टेंटहाउस संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: वॉयस नोट में...



पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर थाना क्षेत्र में काजल टेंट हाउस के संचालक उज्ज्वल कुमार दास (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

.

शनिवार दोपहर उनका शव आवास के गोदाम में रस्सी से लटका मिला। घटना से पहले उन्होंने एक वॉयस नोट जारी किया था। उसमें उन्होंने आर्थिक लेन-देन के विवाद को अपनी मौत की वजह बताया।

वॉयस नोट में उज्ज्वल ने बांधपाड़ा के भरत नाम के व्यक्ति का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उनसे छह लाख रुपए लिए, लेकिन वापस नहीं किए। उज्ज्वल ने यह भी कहा कि उनसे काम कराने के बाद उसका भुगतान नहीं किया गया और उनके टेंट का सामान भी अपने पास रख लिया गया।

परिजन घटना से पहले उज्ज्वल को तलाश रहे थे। उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। शनिवार दोपहर परिजन किसी काम से आवास के गोदाम पहुंचे, जहां उन्होंने उज्ज्वल को फंदे से लटका पाया। इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आत्महत्या के कारणों, वॉयस नोट में कही गई बातों और आरोपों की पड़ताल कर रही है। आर्थिक लेन-देन और टेंट के सामान से जुड़े विवाद की भी जांच की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top