भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में तालाब में करंट से युवक की मौत: मछली मारने के...



पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चेडाबार गांव में रविवार को तालाब में मछली मारने के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी गोविंद सिंह के पुत्र जयप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच ग

.

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर जयप्रकाश घर में खाना खाने के बाद गांव के तालाब की ओर गया था। वहां वह मछली मार रहा था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

तालाब में करंट की चपेट में आने से झुलसा युवक

जयप्रकाश के पिता गोविंद सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा दोपहर में खाना खाने के बाद मछली मारने के लिए तालाब गया था। इसी दौरान हादसा हुआ। ग्रामीण इलाकों में कई जगह तालाब और जलाशयों में मछली पकड़ने के लिए बिजली के तारों से करंट का इस्तेमाल किया जाता है।

आशंका जताई जा रही है कि जयप्रकाश भी इसी तरह मछली मारने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आ गया। हालांकि, हादसा किस परिस्थिति में हुआ और बिजली का तार कहां से आया था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने जयप्रकाश का शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की असामयिक मौत से चेडाबार गांव में मातम पसरा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top