.
जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को लेकर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत चल रही मल्टी विलेज स्कीम और सिंगल विलेज स्कीम की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीडीसी ने संबंधित संवेदकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को गति दें।