Last Updated:
चेहरे को आकर्षक लुक देने के लिए ब्लशर लगाएं और ऊपर से हाईलाइटर का इस्तेमाल करें. इससे फीचर्स उभरकर दिखते हैं. अंत में मेकअप फिक्सर स्प्रे करें. इससे मेकअप 10 से 12 घंटे तक टिका रह सकता है. अगर दुल्हन खुद से मेकअप कर रही हैं तो इन आसान टिप्स को अपनाकर गर्मी में भी खूबसूरत और फ्रेश लुक पा सकती हैं.
पलामू: शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही दुल्हनों में सजने-संवरने की खास तैयारी देखने को मिलती है. 16 श्रृंगार से सजी दुल्हन हर समारोह का आकर्षण केंद्र होती है. आजकल कई दुल्हनें पार्लर जाने के बजाय खुद से मेकअप करना पसंद कर रही हैं. हालांकि, गर्मी के मौसम में पसीना, उमस और धूप की वजह से मेकअप जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में यदि सही तरीके से मेकअप किया जाए तो दुल्हन का लुक लंबे समय तक फ्रेश और सुंदर बना रह सकता है. इस बारे में हमने मेकअप आर्टिस्ट और अपने काम की एक्सपर्ट कल्पना से बात की. उन्होंने सबसे जरूरी बात यह बताई कि इंटरनल और एक्सटर्नल केयर जरूरी है.
मेकअप एक्सपर्ट कल्पना कुमारी ने लोकल 18 को बताया कि गर्मी में केवल चेहरे पर मेकअप लगाना काफी नहीं है, बल्कि शरीर को अंदर और बाहर दोनों तरह से कूल रखना जरूरी है. इसके लिए भरपूर पानी पिएं. नारियल पानी और जूस लें, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे. इससे चेहरे पर ग्लो बना रहता है और पसीना भी नियंत्रित रहता है.
पहला स्टेप
चेहरे की अच्छी तरह से सफाई करें. मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे को साफ करना बेहद जरूरी है. इसके लिए फेस वॉश या क्लींजिंग वेट वाइप्स का इस्तेमाल करें. चेहरे पर जमा धूल, ऑयल और गंदगी हटाने से मेकअप बेहतर तरीके से सेट होता है.
करें टोनर का काम
चेहरा साफ करने के बाद टोनर लगाएं. यदि टोनर उपलब्ध नहीं है तो गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे त्वचा फ्रेश होती है और पोर्स टाइट होते हैं, जिससे मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है.
बर्फ से करें कूलिंग
गर्मी में चेहरे पर दो मिनट तक हल्के हाथों से बर्फ लगाएं. इससे त्वचा ठंडी होती है, पसीना कम आता है और मेकअप स्मूद तरीके से लगता है. यदि आपकी स्किन ऑयली है तो जेल बेस्ड मॉश्चराइजर लगाएं. वहीं ड्राई स्किन वालों को क्रीम बेस्ड मॉश्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए. इसके बाद चेहरे को कॉटन के कपड़े से हल्के हाथों से पोंछ लें.
प्राइमर और बेस मेकअप
अब चेहरे पर प्राइमर लगाएं. इससे मेकअप लंबे समय तक टिकता है. इसके बाद अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन लगाएं और फिर लूज पाउडर से सेट करें.
अंत में ब्लशर, हाईलाइटर और फिक्सर
चेहरे को आकर्षक लुक देने के लिए ब्लशर लगाएं और ऊपर से हाईलाइटर का इस्तेमाल करें. इससे फीचर्स उभरकर दिखते हैं. अंत में मेकअप फिक्सर स्प्रे करें. इससे मेकअप 10 से 12 घंटे तक टिका रह सकता है. अगर दुल्हन खुद से मेकअप कर रही हैं तो इन आसान टिप्स को अपनाकर गर्मी में भी खूबसूरत और फ्रेश लुक पा सकती हैं.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें