भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एक मशीन, दो काम! मकई की खेती करने वाले किसान ध्यान दें,...


होमताजा खबरकृषि

मकई की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, ये यंत्र दाने को बना देगा पॉपकॉर्न

Last Updated:

Birsa Agriculture University Machine: रांची की बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने कोयला या लकड़ी से चलने वाली मशीन बनाई है. जो मकई के दाने अलग कर 5 से 10 मिनट में 3 किलो पॉपकॉर्न बना देती है. इसकी,कीमत 20 से 25 हजार रुपये तक है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा खासतौर पर एक मशीन तैयार की गई है. इसकी खासियत यह है कि यह मकई के दाने को अलग तो करेगा ही. इसके अलावा यह पॉपकॉर्न भी बना कर देगा. ये कोयला से चलता है और मात्र 5 से 10 मिनट में 3 केजी तक पॉपकॉर्न निकाल देगा. यानी अगर आप इसका भी बिजनेस करना चाहते हैं, तो यह मशीन बढ़िया विकल्प है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि वैज्ञानिक निशांत बताते हैं कि हम स्टूडेंट ने मिलकर इस यंत्र को तैयार किया है. खास तौर पर मकई की खेती रांची के आसपास के जिलों में काफी अधिक होती है. खूंटी, औरमांझी, नगरी यहां पर लोग 5-6 एकड़ में एक-एक व्यक्ति इसकी खेती कर रहे हैं. ऐसे में उनका खासतौर पर दाने निकालना और पॉपकॉर्न के बिजनेस से जोड़ने के लिए यह मशीन तैयार की गई है.

लकड़ी या कोयला से चला सकते हैं मशीन

इस मशीन की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक तरफ एक खुली जगह है. जहां पर आप या तो लकड़ी डाल सकते हैं या  कोयल डाल सकते हैं. आप दोनों में से कुछ भी एक चीज डाल सकते हैं और दोनों को जला देना है. यह मशीन पूरी तरह मजबूत लोहे की है. इसे कुछ नहीं होने वाला है. इसके बाद यहां पर एक हैंडल है, जिसको आपको अपने हाथों से चलाना है. इससे दाने भी अलग हो जाएंगे और यह सीधा पॉपकॉर्न बनकर निकलेगा.

ऐसे में आपका काम इससे काफी आधा हो जाएगा. निशांत बताते हैं कि वैसे किसान जो पॉपकॉर्न का भी बिजनेस करने की सोच रहे हैं या अपने गांव में एक छोटा व्यापार या आसपास की दुकान मे भी पॉपकॉर्न बनाकर और पैकेजिंग करके बेचने का काम कर सकते हैं. 5 से 10 मिनट में यह 3 केजी तक पॉपकॉर्न निकाल देगा.

जानें कहां मिलेगा ये यंत्र

अगर आप भी इस यंत्र को लेना चाहते हैं तो आ सकते हैं रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि यंत्र विभाग में. इस मशीन की कीमत लगभग 20 से 25000 रुपए के बीच में है. हालांकि यहां पर आपको कुछ डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस यंत्र के अलावा यहां पर और भी कृषि यंत्र है, जिसकी जानकारी आप ले सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top