![]()
धालभूमगढ़ | पश्चिम बंगाल तथा आसाम विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार बढ़त को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। नरसिंहगढ़ बाजार धालभूमगढ़ में दोपहर बाद से ही चारों ओर पटाखे की आवाज गूंजना शुरू हो गया। शाम के समय लोगों के बीच मिठाई तथा झालमूढ़ी का वितरण कर खुशी जाहिर की गई। मौके पर पिंटू कुमार, प्रदीप महतो, विश्वनाथ बेहरा, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Source link