भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह CCL के कोल साइडिंग में हिंसक झड़प:50 कोयला चोरों ने सीसीएल...




गिरिडीह के सीसीएल एरिया स्थित सीपी साइडिंग में मंगलवार रात कथित कोयला चोरों और साइडिंग कर्मियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर पथराव, मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि चाकूबाजी तक नौबत आ गई। चाकूबाजी में खंडीहा निवासी दिलीप दास नामक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों का आरोप- साजिश के तहत की गई हत्या मृतक के भतीजे आशीष दास ने इस मामले में सीसीएल अधिकारी रामसागर समेत करण, विकास, असगर, अख्तर और बालदेव पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। आशीष के अनुसार, दिलीप दास मंगलवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे। कबरीबाद खंडिहा क्रशर की ओर गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कर्मियों का दावा- कोयला चोरों ने किया हमला वहीं दूसरी ओर साइडिंग और क्रशर में तैनात कर्मियों ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कर्मी रामसागर ने बताया कि मंगलवार रात करीब 40-50 कथित कोयला चोरों ने कोयला लदे हाइवा वाहनों को रोक लिया था। जब साइडिंग कर्मी वहां पहुंचे, तो उन पर हमला कर दिया गया। गार्ड असगर के मुताबिक, इस हमले में आधे दर्जन से अधिक गार्डों के साथ मारपीट की गई। कई लोग घायल हो गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे लोग अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। उनकी ओर से किसी प्रकार की चाकूबाजी नहीं की गई। पुलिस बोली- मामले की चल रही जांच घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, सीसीएल के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच झड़प की पुष्टि हुई है। चाकू लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पूर्व मुखिया शंकर दास ने कहा कि कोलियरी क्षेत्रों में आजीविका को लेकर अक्सर ऐसे विवाद होते हैं, लेकिन हिंसा बेहद दुखद है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top