भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JAC 12th Result 2026 : झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, DigiLocker...


Last Updated:

JAC 12th Result 2026 : झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. इस वर्ष कुल 2,02,962 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए. आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 96.14% परिणाम रहा, जबकि कॉमर्स में 93.93% और साइंस में 82.92% छात्र पास हुए हैं.

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, DigiLocker पर चेक करें नतीजे Zoom

JAC 12th Result 2026 : 12वीं की परीक्षा में 2,02,962 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए हैं.

JAC 12th Result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज इंटरमीडिएट (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया. छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं. इस वर्ष कुल 2 लाख 12 हजार 721 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2 लाख 11 हजार 95 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 2 लाख 2 हजार 962 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए.

परिणाम के अनुसार 1 लाख 7 हजार 694 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि 91 हजार 317 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी में सफल हुए. वहीं 3 हजार 947 परीक्षार्थियों को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई. स्ट्रीमवार परिणाम में आर्ट्स स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. आर्ट्स में पास प्रतिशत 96.14 प्रतिशत दर्ज किया गया. कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 93.93 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम का परिणाम 82.92 प्रतिशत रहा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker पोर्टल के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं.

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 टॉपर्स लिस्ट

कला (Arts)
छोटी कुमारी — 478 अंक
अंकित कुमार — 474 अंक
अंशु कुमारी — 473 अंक

वाणिज्य (Commerce)
स्वेता प्रसाद — 478 अंक
कृष कुमार बरनवाल — 472 अंक
प्रियंशी खेतरी — 471 अंक

विज्ञान (Science)
रशिदा नाज — 489 अंक
मो. फैजान आलम — 483 अंक
आकांक्षा कुमारी — 481 अंक
सना आफरीन — 481 अंक

लड़कियां फिर लड़कों पर भारी 

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा. छात्राओं का पास प्रतिशत 78.35 रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 69.06 प्रतिशत दर्ज किया गया. प्रथम श्रेणी में कुल 6 हजार 347 परीक्षार्थी सफल हुए, जबकि 1 हजार 169 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की. तृतीय श्रेणी में केवल दो छात्र सफल हुए.

About the Author

Praveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top