भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हाईकोर्ट ने लॉकडाउन के दौरान पेड़ों की कटाई मामले में मांगी स्टेटस...




हाईकोर्ट में मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से संबंधित अवमानना मामले की सुनवाई हुई। जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले की जांच में तेजी आई है। इस मामले में कए एक नामजद आरोपी महराज सिंह की गिरफ्तारी हुई है, जबकि एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति मिल गई है। इस पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 15 जून निर्धारित करते हुए मामले में अनुसंधान की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मालूम हो कि पिछली सुनवाई में इस मामले में राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि इस मामले में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, रेंजर, वन गार्ड और अन्य वन अधिकारियों की संलिप्तता पाई गई है, इसलिए जांच में देरी हुई है। दो वन अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है, जबकि एक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top