भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तेल की मार, रांची से दिल्ली फ्लाइट का किराया 19000 के पार


Last Updated:

आसमान छू रही फ्लाइट टिकट की कीमत. तेल की अस्थिरता के कारण टिकट के किराये में वृद्धि की गई है. आज दिल्ली रांची फ्लाइट का किराया 19 हजार के पार पहुंच गया है. सामान्य दिनों में यह 7-9 हजार टिकट का किराया होता था. रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत दूसरे महानगरों के किराए में लगातार उछाल हो रही है.

तेल की मार, रांची से दिल्ली फ्लाइट का किराया 19000 के पारZoom

रांची: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर देश की ईंधन-ऊर्जा पर पड़ा है. एक तरफ जहां लोगों को खाना बनाने के लिए गैस नहीं मिल रही है. गैस की किल्लत के कारण कई लोगों के होटल और रेस्टोंरट बंद हो गए हैं. अब फ्लाइट की टिकट की कीमते भी आसमान छूने लगी हैं. तेल की अस्थिरता के कारण टिकट के किराये में वृद्धि की गई है. आज दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट का किराया 19 हजार के पार पहुंच गया है. सामान्य दिनों में इसका टिकट 7-9 हजार रुपये का होता था. रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत दूसरे महानगरों के किराए में लगातार उछाल हो रहा है. आने वाले दिनों में और रूट की फ्लाइट का किराया भी तेजी से बढ़ सकता है. इससे लोगों को आवागमन में भारी मुश्किल हो जाएगी.

जहां गैस सिलेंडर ना मिलने से तमाम चीजों के दाम महंगे हो रहे हैं वहीं अब तेल की अस्थिरता के कारण हवाई जहाज का किराया बढ़ रहा है. अगर समय रहते हालात नहीं सुधरते हैं तो जानकारों का कहना है कि हालात बदतर हो सकते हैं. पेट्रोल-डीजल महंगा होता है तो ट्रांसपोर्टेशन महंगा होगा. इससे वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे. बाजार में महंगाई बढ़ जाएगी और जरूरी चीजें भी आम लोगों की पहुंच से दूर हो जाएंगी.

इससे पहले भी रांची से उड़ान भरने वाली और रांची के लिए उड़ान भरने वाली डोमेस्टिक फ्लाइट्स का किराया बढ़ाया गया था. ईंधन शुल्क यानी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाए जाने और एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें बढ़ने से मार्च महीने में रांची से देश के विभिन्न शहरों के लिए जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी. अब तो जिस हिसाब से टिकट का दाम बढ़ रहा है उससे तो अंतिम समय में टिकट पाना और भी बहुत ज्यादा महंगा हो जाएगा. पहले से ही लास्ट टाइम के टिकट के लिए काफी ज्यादा चार्ज लिया जाता था.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top