भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जसीडीह से कोडरमा आया टैंकर चालक; सुबह मिली लाश:सहायक बोला- रास्ते भर...




कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो में गुरुवार सुबह एक टैंकर चालक का शव पेड़ से झूलता मिला। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के कोवार निवासी नितेश यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना पेट्रोल पंप के ठीक पीछे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। टैंकर खाली करने के बाद हुआ था गायब जानकारी के अनुसार नितेश यादव अपने सहयोगी पंकज मंडल के साथ बुधवार को जसीडीह से ईंधन लेकर डोमचांच पहुंचा था। दोनों बगड़ो स्थित पेट्रोल पंप पर टैंकर खाली करने आए थे। सहयोगी पंकज मंडल ने बताया कि रात करीब 10 बजे पेट्रोल पंप पहुंचने के बाद नितेश किसी से फोन पर बात करते हुए वहां से निकल गया। टैंकर खाली होने के बाद उन्होंने नितेश की तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। कई बार फोन करने पर घंटी बजती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वह वापस गाड़ी में जाकर सो गया। गुरुवार सुबह कुछ स्थानीय लोग टहलने पहुंचे तो उन्होंने पेड़ से शव लटका देखा। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। बाद में पंकज ने शव की पहचान नितेश यादव के रूप में की। रास्ते भर फोन पर होती रही बहस पंकज मंडल ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार नितेश यादव के साथ सफर कर रहा था। उन्होंने कहा कि जसीडीह से डोमचांच आने के दौरान नितेश लगातार फोन पर किसी लड़की से बात कर रहा था। दोनों के बीच तीखी बहस भी हो रही थी। हालांकि जब उन्होंने इस बारे में पूछने की कोशिश की तो नितेश ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इधर सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं उपचालक पंकज मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top