भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, खूंटी… झारखंड में आंधी-तूफान का बवंडर, गरज-चमक के साथ बारिश भी...


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है. आज भी झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है. वहीं. कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. आइये जानते हैं आज कहां-कहां बारिश हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

 रांची, खूंटी... झारखंड में आंधी-तूफान का बवंडर, बारिश भी मचाएगी तांडवZoom

झारखंड के मौसम को लेकर आईएमडी का अलर्ट जारी ( एआई फोटो )

रांची: झारखंड में इन दिनों प्री-मानसून की वजह से मौसम सुहावना हो गया है. आज रांची, खूंटी, गुमला और सिंहभूम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. जहां बुधवार को झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसकी वजह से गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली. IMD के अनुसार, झारखंड में पिछले 24 घंटों में कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हुई. सिमडेगा में सबसे ज्यादा 34.2 mm बारिश हुई, जबकि जगन्नाथपुर, बेरो, बानो आदि इलाकों में 13-21 mm बारिश रिकॉर्ड हुई है. साथ ही कुछ जिलों में आंधी और बिजली की गड़गड़ाहट देखी गई.

झारखंड के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है. वहीं, कई जिलों में आज भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है.

आज झारखंड के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. जहां उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा, साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी. साथ ही 30-40 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. आज पलामू, गढ़वा जैसे पश्चिमी जिलों का अधिकतम तापमान 35-38°C तक पहुंच सकता है, जो सबसे गर्म रहने वाला है. वहीं, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 20-23°C रहने की संभावना है. IMD के मुताबिक पूरे सप्ताह में झारखंड में बारिश की संभावना है, जिससे किसानों को काफी फायदा होने वाला है, लेकिन बाढ़ या जलभराव से खतरा हो सकता है.

शहरों का तापमान और AQI

शहर  तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 36/24 130
पलामू 40/28 140
हजारीबाग 40/27 130
जमशेदपुर 36/24 150

बुधवार को झारखंड में सबसे अधिक तापमान पलामू में दर्ज किया गया. जहां पारा लगभग 35-39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. वहीं, सबसे कम तापमान रांची में रिकॉर्ड हुआ, जो करीब 28-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है. वहीं, बारिश वाले क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत काफी कम रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. वैसे झारखंड का औसतन अधिकतम तापमान 32-35°C और न्यूनतम 20-24°C के बीच रहा है. इसके अलावा गर्म हवाओं का असर कुछ जिलों में महसूस हुआ, लेकिन बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है.

कुल मिलाकर आज झारखंड का मौसम फिलहाल राहत देने वाला हो सकता है. जहां एक ओर कई जिलों में बारिश होने की वजह से गर्मी से राहत मिल रही है. वहीं, दूसरी ओर कुछ जिलों में तेज गर्मी अभी भी बनी हुई है. ऐसे में लोगों को मौसम के बदलते हालात के अनुसार सतर्क रहने की जरूरत है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top