भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चास नगर निगम के वार्डों में बिजली समस्याएं जल्द दूर करने का...




सिटी रिपोर्टर| बोकारो चास नगर निगम के महापौर कक्ष में बुधवार को महापौर भोलू पासवान और उप महापौर पूजा कुमारी सिंह की मौजूदगी में वार्ड पार्षदों तथा बिजली विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्डों में उत्पन्न बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा करना था। बैठक के दौरान सभी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने लेटर हेड के माध्यम से क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। पार्षदों ने ट्रांसफार्मर खराब होने, लो-वोल्टेज, जर्जर तारों और लंबित विद्युत कार्यों जैसी समस्याएं उठाईं। इस पर महापौर और उप महापौर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वार्डों में लंबित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। बैठक में चास शहरी जलापूर्ति योजना में आ रही बिजली संबंधी बाधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि बिजली आपूर्ति में बार-बार बाधा आने से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जुसको और बिजली विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर स्थायी समाधान निकालने का निर्देश दिया। साथ ही चास शहरी जलापूर्ति योजना में लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौनी को शीघ्र दूर करने का आदेश दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top