भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में हाई वोल्टेज तार से सटा बस:तिलक के लिए जा रहे...




पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़गांव पुलिया के पास शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई। जिससे बस की छत पर बैठे चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छतरपुर थाना क्षेत्र के हेसला निवासी प्रवेश यादव की बेटी के तिलक समारोह के लिए गांव के लोग और रिश्तेदार बस से पांकी के रिमी रामपुर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास सड़क पर झूल रहे बिजली के तार से बस सट गई। जिससे यह हादसा हुआ। करंट की चपेट में आए छत पर बैठे युवक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तार से टकराते ही बस की छत पर बैठे चार युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। वे मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद छत पर बैठे अन्य लोग जान बचाने के लिए तुरंत नीचे कूद गए। वहीं बस के अंदर बैठे यात्री भी बाहर निकल आए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही करीब 15 मिनट के भीतर पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों में छतरपुर निवासी राजेश कुमार, रंजन कुमार यादव और पाटन बलगड़ा निवासी बिनोद कुमार यादव व प्रमोद कुमार यादव शामिल हैं। एमएमसीएच में चल रहा इलाज, चालक फरार स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात मेदिनीनगर के एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इधर, स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। इधर, हादसे के बाद कुछ लोग तिलक समारोह में पहुंचकर रस्में पूरी करने में जुटे रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top