भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पश्चिमी सिंहभूम में गैंगरेप मामले में तीन गिरफ्तार:घर में लड़की को अकेला...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के कुदापी गांव में हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। झींकपानी थाना में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 16/2026, दिनांक 06 मई 2026) दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया है कि अप्रैल माह में वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव के तीन युवक उसके घर में घुस आए और उसके साथ जबरन गलत हरकत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजू और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टुटी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुदापी गांव के मटकमहातू टोला निवासी डूगुद बुड़ीउली उर्फ कोंदा (20), सिदिऊ मुंडरी उर्फ कोंका (26) और मंडरू उर्फ जम्बीरा गोप (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उनकी निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top