भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत:ड्यूटी जाते समय...




रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र के पेंकी चौक पर एक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब गिट्टी लदा एक 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में एक साइकिल सवार आ गया। मृतक की पहचान नरेश साव के रूप में हुई है, जो बड़की टुंडी टोला भुइया डीह के निवासी सुरेश साव के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि नरेश साव ड्यूटी जाने के लिए सड़क किनारे साइकिल के साथ खड़े थे, तभी रामगढ़ से हजारीबाग की ओर जा रहा अनियंत्रित ट्रक पलट गया और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने नरेश साव को तत्काल वहां से निकाला। उन्हें गंभीर हालत में रामगढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रांची-पटना मुख्य मार्ग (फोरलेन) जाम कर दिया है। वे मृतक के परिजनों के लिए तत्काल मुआवजे की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top