भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE | Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: तमिलनाडु...


Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है. तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) प्रमुख विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. 1967 के बाद यह पहला मौका है जब द्रविड़ मुनेत्र कज़गम (DMK) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कज़गम (AIADMK) से बाहर का कोई नेता राज्य की सत्ता तक पहुंचा है. विजय की पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया था. हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई थी, लेकिन कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से विजय ने सरकार बना ली. चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए.

सरकार गठन से पहले चेन्नई में पूरे दिन राजनीतिक हलचल तेज रही. विजय ने राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और माकपा ने औपचारिक समर्थन पत्र सौंपे, जबकि कांग्रेस ने भी समर्थन देकर नई सरकार के गठन का रास्ता साफ किया. वहीं विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) की ओर से डिप्टी सीएम पद और कैबिनेट में हिस्सेदारी की मांग को लेकर चर्चा बनी हुई है. दूसरी तरफ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने TVK को समर्थन देने की खबरों से इनकार करते हुए खुद को DMK गठबंधन के साथ बताया.

तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) ने अपने दम पर 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया. इसके बाद कांग्रेस के 5 विधायक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और माकपा के 2-2 विधायक तथा विदुथलाई चिरुथिगल काची के 2 विधायकों के समर्थन से विजय बहुमत के आंकड़े तक पहुंचे. हालांकि VCK प्रमुख थोल. थिरुमावलवन की ओर से डिप्टी सीएम और कैबिनेट में हिस्सेदारी की मांग ने सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है. वाम दलों ने साफ किया है कि वे बाहर से समर्थन देंगे और मंत्री पद की मांग नहीं करेंगे. अब सबकी नजर विजय सरकार के पहले बड़े फैसलों और मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी है.

Vijay CM Oath LIVE: मैं जोसेफ विजय…तमिलनाडु के नए CM हुए विजय

Tamilnadu CM Oath Live: तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. 1967 के बाद यह पहला मौका है जब DMK और AIADMK के बाहर का कोई नेता राज्य की सत्ता तक पहुंचा है. विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर बड़ा उलटफेर किया था, जिसके बाद कांग्रेस, CPI और CPI(M) समेत सहयोगी दलों के समर्थन से विजय ने बहुमत हासिल किया. चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. विजय के मुख्यमंत्री बनने को तमिलनाडु की राजनीति में नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।

Tamilnadu CM Oath Live: विजय के शपथ समारोह में पहुंचे बीजेपी नेता

Vijay CM Oath LIVE: तमिलनाडु में सी जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह से पहले बीजेपी नेताओं की भी नेहरू स्टेडियम में एंट्री हुई. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, पार्टी नेता तमिलिसाई सौंदरराजन और के अन्नामलाई समारोह में शामिल होने पहुंचे. तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख विजय कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, जिसे लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: राज्यपाल आर्लेकर शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना

Tamilnadu CM Oath Live: तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर रविवार सुबह लोक भवन से शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हो गए. चेन्नई में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल जल्द ही टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. समारोह को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

Vijay CM Oath LIVE: राहुल गांधी पहुंचे नेहरू स्टेडियम

Tamilnadu CM Oath Live: तमिलनाडु में रविवार को सी जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले राजनीतिक हलचल तेज दिखी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे, जहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है. TVK प्रमुख विजय के इस बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में कांग्रेस समेत कई दलों के नेता शामिल हो रहे हैं. समारोह को लेकर स्टेडियम के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली.

Tamilnadu CM Oath Live: विजय की सिफारिश पर 9 मंत्रियों के नाम मंजूर, राज्यपाल ने दी हरी झंडी

Vijay CM Oath LIVE: तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री मनोनीत सी जोसेफ विजय की ओर से नई कैबिनेट के लिए भेजे गए 9 मंत्रियों के नामों को मंजूरी दे दी है. तमिलगा वेत्री कजगम सरकार के गठन से पहले लोक भवन की ओर से रविवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई.

Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: शपथग्रहण समारोह स्थल पहुंचे विजय, थोड़ी देर में लेंगे CM पद की शपथ

Tamilnadu CM Oath Live: सी जोसेफ विजय रविवार सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच गए. तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) प्रमुख विजय अब कुछ ही देर में राज्य की नई सरकार के मुखिया के रूप में शपथ लेने वाले हैं.

Vijay CM Oath LIVE: विजय के शपथग्रहण में शामिल होने चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी

Tamilnadu CM Oath Live: राहुल गांधी रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे. सी जोसेफ विजय आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस उन पहली पार्टियों में शामिल थी, जिसने अपने पांच विधायकों के समर्थन के साथ तमिलगा वेत्री कजगम को सरकार गठन में समर्थन दिया था.

Tamilnadu CM Oath Live: विजय की पहली कैबिनेट में इन नेताओं को मिल सकती है जगह

Vijay CM Oath LIVE: सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु की पहली कैबिनेट को लेकर तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक तमिलगा वेत्री कजगम के कई वरिष्ठ नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है. संभावित नामों में केए सेंगोट्टैयन, सीटीआर निर्मल कुमार, एन आनंद, केजी अरुणराज, आधव अर्जुना और राजमोहन शामिल हैं. वहीं कांग्रेस के एक विधायक को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना जताई गई है.

Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: शपथग्रहण से पहले घर से रवाना हुए विजय

Tamilnadu CM Oath Live: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय रविवार सुबह शपथग्रहण समारोह से पहले चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हो गए. तमिलगा वेत्री कज़गम प्रमुख विजय आज सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

Tamilnadu CM Oath Live: विजय के शपथग्रहण से पहले चेन्नई में जश्न का माहौल, जगह-जगह लगे पोस्टर-बैनर

Vijay CM Oath LIVE: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में सी जोसेफ विजय के शपथग्रहण से पहले चेन्नई में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. शहर की प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर तमिलगा वेत्री कज़गम समर्थकों ने स्वागत और बधाई वाले बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए हैं. पहली बार सरकार बनाने जा रही टीवीके के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. विजय आज सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

Vijay CM Oath LIVE: विजय सरकार के कामकाज पर रहेगी नजर: DMK

Tamilnadu CM Oath Live: द्रविड़ मुनेत्र कज़गम के प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा है कि अब तमिलनाडु की राजनीति का फोकस इस बात पर होगा कि सी जोसेफ विजय की नई सरकार किस तरह काम करती है. उन्होंने कहा कि विजय ने एक सप्ताह के भीतर बहुमत जुटाकर सरकार बनाने का रास्ता तैयार किया है, लेकिन अब देखना होगा कि वह अपने वादों को किस तरह पूरा करते हैं और राज्य को कैसे चलाते हैं. एलंगोवन ने कहा, ‘अब सबकी नजर इस पर रहेगी कि वह तमिलनाडु का शासन कैसे संभालते हैं.’

Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट ने विजय को दी बधाई, पुरी बीच पर बनाई खास कलाकृति

Tamilnadu CM Oath Live: सुदर्शन पटनायक ने तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री विजय के शपथग्रहण से पहले ओडिशा के पुरी बीच पर विशेष सैंड आर्ट बनाकर उन्हें बधाई दी. तमिलगा वेत्री कगज़म (TVK) प्रमुख विजय के सम्मान में बनाई गई इस कलाकृति को लेकर बीच पर लोगों की भीड़ भी देखने को मिली.

(फोटो PTI)

Tamilnadu CM Oath Live: विजय के शपथग्रहण से पहले चेन्नई के नेहरू स्टेडियम के बाहर उमड़ी भीड़

Vijay CM Oath LIVE: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथग्रहण समारोह से पहले रविवार सुबह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटने लगी. न्यूज एजेंसी ANI द्वारा साझा किए गए वीडियो में समर्थकों को सुबह से ही समारोह स्थल पहुंचते देखा गया. सुबह करीब 10 बजे होने वाले शपथग्रहण कार्यक्रम से पहले पूरे स्टेडियम को सजाया गया है और तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) की नई सरकार के औपचारिक गठन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं.

Vijay CM Oath LIVE: विजय के चेन्नई स्थित आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Tamilnadu CM Oath Live: तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री विजय के चेन्नई स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली. तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) को सरकार बनाने के लिए जरूरी समर्थन मिलने के बाद विजय आज सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं.

Tamilnadu CM Oath Live विजय की पहली कैबिनेट में इन नेताओं को मिल सकती है जगह

Vijay CM Oath LIVE: विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु की पहली कैबिनेट में तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) के कई वरिष्ठ नेताओं को जगह मिल सकती है. चर्चाओं से जुड़े सूत्रों के मुताबिक केए सेंगोट्टैयन, सीटीआर निर्मल कुमार, एन आनंद, केजी अरुणराज, आधव अर्जुना और राजमोहन को मंत्री पद मिल सकता है. वहीं कांग्रेस के एक विधायक को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: शन्मुगम गुट का बड़ा दांव, ‘असली AIADMK’ होने का दावा

Tamilnadu CM Oath Live: EPS के पोस्ट के कुछ घंटों बाद ही शन्मुगम के घर पर 35 से ज्यादा विधायक रणनीति बैठक के लिए जुट गए. सूत्रों का कहना है कि बागी विधायक विश्वास मत के दौरान विजय का समर्थन कर सकते हैं और विधानसभा के भीतर खुद को ‘असली AIADMK’ के रूप में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि शन्मुगम AIADMK विधायक दल के नेता का पद हासिल करना चाहते हैं. वहीं एक अन्य सूत्र के अनुसार शन्मुगम ने EPS पर आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव में तीसरे स्थान पर आने के बाद उदयनिधि स्टालिन के जरिए DMK का समर्थन मांगकर पार्टी मतदाताओं के साथ ‘विश्वासघात’ किया. खबर यह भी है कि एमके स्टालिन ने सहयोगी दलों के साथ चर्चा में AIADMK को समर्थन देने की संभावना पर भी विचार किया था.

Vijay CM Oath LIVE: विजय और DMK के बीच फंसी AIADMK की रणनीति

Tamilnadu CM Oath Live: तमिलनाडु में त्रिशंकु जनादेश के बीच AIADMK के भीतर सत्ता समीकरणों को लेकर भी खींचतान तेज हो गई. सूत्रों के मुताबिक सी वी शन्मुगम और पूर्व मंत्री एस पी वेलुमणि ने बहुमत से दूर दिख रही विजय की तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) के साथ चुनाव बाद गठबंधन की संभावनाएं टटोली थीं. वहीं दूसरी ओर EPS कथित तौर पर द्रविड़ मुनेत्र कज़गम (DMK) का समर्थन हासिल करने की कोशिश में जुटे थे. पुडुचेरी रिसॉर्ट से विधायकों की वापसी के बाद EPS ने बंद कमरे में बैठक की और फिर X पर ‘सरकार बनाने वाली पार्टी’ को बधाई देने वाला रहस्यमयी पोस्ट किया, जिससे DMK समर्थन की कोशिशों के फेल होने की अटकलें तेज हो गईं.

Tamilnadu CM Oath Live: AIADMK में बगावत, EPS के खिलाफ 36 विधायक एकजुट

Vijay CM Oath LIVE: अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कज़गम (AIADMK) में चुनावी झटके के बाद अब खुली बगावत शुरू हो गई है. पूर्व मंत्री सी वी शन्मुगम ने 36 नवनिर्वाचित विधायकों को साथ लेकर पार्टी महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी यानी EPS के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बागी खेमे का आरोप है कि EPS पार्टी हित से ज्यादा ‘अपने स्वार्थ’ के लिए फैसले ले रहे हैं और एकतरफा तरीके से AIADMK चला रहे हैं. NDA के साथ चुनाव लड़ने वाली AIADMK को 47 सीटें मिली थीं, जबकि पूरे गठबंधन का आंकड़ा 53 तक पहुंचा. अब बागी नेता सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने अगले कदम का ऐलान करने की तैयारी में हैं.

Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: राहुल गांधी-विजय की 17 साल पुरानी दोस्ती बनी TVK-कांग्रेस गठबंधन की ‘फेविकोल’

Tamilnadu CM Oath Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद राज्य में राजनीतिक संकट की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन कांग्रेस ने बिना ज्यादा देरी किए तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) को समर्थन दे दिया. बाहर से देखने पर यह फैसला अचानक लिया गया राजनीतिक कदम लग सकता है, लेकिन राजनीतिक जानकारों के मुताबिक इसकी नींव वर्षों पहले रखी जा चुकी थी. दरअसल राहुल गांधी और विजय के बीच करीब 17 साल पुरानी करीबी और वैचारिक तालमेल इस गठबंधन की सबसे बड़ी कड़ी मानी जा रही है. दोनों नेताओं की पहली मुलाकात साल 2009 में हुई थी और तभी से उनके बीच संवाद और समझ का रिश्ता विकसित हुआ, जिसने आज तमिलनाडु की सत्ता की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाई.

पढ़ें पूरी खबर-17 साल पुरानी ‘सीक्रेट’ मुलाकात और एक फोन कॉल… कैसे राहुल गांधी और ‘थलापति’ विजय की दोस्ती ने पलट दी तमिलनाडु की सियासत?

Vijay CM Oath LIVE: आज सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में CM पद की शपथ लेंगे विजय

Tamilnadu CM Oath Live: विजय आज तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. राजेंद्र अर्लेकर ने शनिवार को तमिलगा वेत्री कज़गम प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और 13 मई से पहले विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है. शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top