नई दिल्ली (HP Board 10th Result 2026). हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल 83.87 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में अनमोल ने टॉप किया है. इन्होंने 700 में से 699 अंक हासिल किए हैं. बोर्ड चेयरमैन ने अनमोल को बधाई देते हुए उनके अंकों की तारीफ की. साथ ही उनसे फोन पर बात करने की इच्छा जताई है. बोर्ड चेयरमैन ने सभी टॉपर स्टूडेंट्स की मेहनत की जमकर तारीफ की. वहीं, सेकंड टॉपर के मार्क्स 698 हैं.
HP Board 10th Result 2026 LIVE: पेरेंट्स से की खास अपील
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी पेरेंट्स से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर आपके बच्चे के मार्क्स कम आए हैं या वह फेल हो गया है तो उसे डांटने के बजाय प्यार से बात करें.
HPBOSE 10th Sarkari Result 2026 LIVE: जून में फिर दे सकते हैं परीक्षा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में फेल स्टूडेंट्स या कम मार्क्स हासिल करने वाले स्टूडेंट्स जून में होने वाली सेकंड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इससे वह इसी साल पास हो जाएंगे और उनका साल बर्बाद होने से बच जाएगा.
hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: टॉपर के मार्क्स देखकर चौंके बोर्ड अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा टॉपर अनमोल के मार्क्स देखकर चौंक गए. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बच्ची की जमकर तारीफ की. साथ ही डॉ. राजेश शर्मा ने टॉपर अनमोल से बात करने की इच्छा भी जताई. उन्होंने कहा कि वह तो 700 में से 699 अंक हासिल करने की बात भी नहीं सोच सकते. यह बहुत ही शानदार उपलब्धि है.
HPBOSE 10th Topper 2026 LIVE: सिर्फ एक नंबर से चूकी फर्स्ट पोजिशन
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 लाइव: दूसरे नंबर पर 698 अंकों के साथ अभिनव मेहता हैं. वह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र हैं. 698 लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा भी दूसरे नंबर पर रही हैं. ये दोनों ही मात्र 1 नंबर से फर्स्ट पोजिशन पर रहने से चूक गए.
HPBOSE 10th Topper 2026 LIVE: अनमोल बनीं हिमाचल प्रदेश 10वीं की टॉपर
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में अनमोल ने टॉप किया है. वह एवीएम स्कूल भाड़ा की स्टूडेंट हैं और कांगड़ा की रहने वाली हैं. अनमोल ने 700 में से ऐतिहासिक 699 अंक हासिल किए हैं.
HP Board 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी हो गया है. इस बार पास परसेंटेज 83 फीसदी है.
HPBOSE 10th Sarkari Result 2026 LIVE: आईटीआई और डिप्लोमा का विकल्प
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: जो स्टूडेंट्स तकनीकी क्षेत्र में जल्दी करियर बनाना चाहते हैं, वे 10वीं के बाद 3 साल के इंजीनियरिंग डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक) या आईटीआई का विकल्प चुन सकते हैं.
HPBOSE 10th Sarkari Result 2026 LIVE: किसी भी वक्त आ सकता है हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स तैयार रखें.
HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: 10वीं के बाद सही स्ट्रीम कैसे चुनें?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे केवल अंकों के पीछे न भागें. अगर आपकी रुचि गणित में है तो साइंस लें, अगर बिजनेस पसंद है तो कॉमर्स और अगर समाज शास्त्र में रुचि है तो आर्ट्स चुनें.
hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: अगर आपके नाम, जन्मतिथि या विषय के अंकों में कोई त्रुटि दिखे तो आपको रिजल्ट के 30 दिनों के अंदर बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में सुधार के लिए आवेदन करना होगा.
HP Board 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: स्कूलों को फिजिकल मार्कशीट भेजने का काम रिजल्ट के 3 हफ्ते बाद शुरू होगा. तब तक डिजिटल कॉपी ही मान्य है.
Himachal Pradesh Board 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: अगर हिमाचल प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट रिस्पॉन्स नहीं दे रही है तो ‘Incognito Window’ (इन्कॉग्निटो मोड) में रिजल्ट चेक करें, वहां पेज जल्दी लोड होने की संभावना रहती है.
HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: कितने नंबर पर होंगे पास?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग).
hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: एचपी बोर्ड टॉपर्स का रिकॉर्ड
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: पिछले तीन सालों से मेरिट लिस्ट में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले ज्यादा बेहतर रैंक हासिल की है, विशेषकर हमीरपुर और कांगड़ा जिले के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन उम्दा रहा है.
HP Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट की तारीखों का इतिहास
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल बोर्ड अक्सर अप्रैल के अंत या मई के पहले दो हफ्तों में रिजल्ट जारी करता है, जिससे स्टूडेंट्स को आगे यानी 11वीं क्लास में एडमिशन लेने में देरी न हो.
HPBOSE 10th Sarkari Result 2026 LIVE: पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: 2021 में रिजल्ट करीब 99% रहा था (कोविड के कारण), जबकि 2022-2025 के बीच यह औसतन 75% से 89% के बीच दर्ज किया गया है. अब सबकी नजरें इस बार के रिजल्ट पर टिकी हैं.
hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: डिजिटल मार्कशीट का क्या महत्व है?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: ऑनलाइन दिखने वाला रिजल्ट प्रोविजनल मार्कशीट है. इसका प्रिंटआउट लेकर रखें, क्योंकि 11वीं में प्रोविजनल एडमिशन के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी.
hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: ठीक 11 बजे जारी होगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट
एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा-2026 का परीक्षा परिणाम दिनांक 10 मई 2026 (रविवार) को घोषित करेगा.
दिनांक: 10 मई 2026 (रविवार)
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: शिक्षा बोर्ड परिसर, धर्मशाला
HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: रिजल्ट देखने के स्टेप्स यहां से समझ सकते हैं:
- होमपेज पर ‘Results’ टैब चुनें.
- फिर ’10th Regular Result 2026′ पर क्लिक करें.
- अपना विवरण भरें और ‘Submit’ बटन दबाएं.
hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए क्या चाहिए?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट विंडो खुलने पर अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड (Captcha) डालना होगा. सुनिश्चित करें कि रोल नंबर वही है जो आपके ओरिजिनल एडमिट कार्ड पर दिया गया है.