भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फिजियोथेरेपी से मसाले तक का सफर, रांची की वीना एक साथ संभाल...


Last Updated:

Success Story: रांची की रहने वाली वीना महेश्वरी एक साथ 3 बिजनेस संभालती हैं. आज उनके रांची में तीन-तीन सेंटर हैं, जहां वे फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर मरीजों को ठीक करती हैं. इन्होंने इसकी पढ़ाई भी की है. इसके अलावा रांची यूनिवर्सिटी से एस्ट्रोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई भी की है. साथ ही, कई तरह के मसाले बनाने का काम करती हैं. ये सारे बिजनेस करते हुए आज महीने के 2 लाख से ऊपर की कमाई करती हैं.

वीणा ने लोकल 18 को बताया, मैंने मैसूर से फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई की है. इसके अलावा बैंगलोर और कई सारे शहरों में काम किया है. इसके बाद अब रांची में खुद के 3 सेंटर हैं. हमारा खुद का ऑफिस है. यहां पर खासतौर पर वैसे लोग, जो डिसेबल्ड हैं, सुनने में तकलीफ है, बोलने में तकलीफ है, बैक में पेन है, यह सारी समस्या है, तो उनको हम कई तरह के एक्सरसाइज और थेरेपी देते हैं.

उन्होंने बताया, हमारे साथ आज पांच फिजियोथैरेपिस्ट जुड़े हुए हैं, जो साथ काम करते हैं और सारे के सारे प्रोफेशनल हैं. इसके अलावा मैं जन्म कुंडली भी देखती हूं और आज हमारे हजारों क्लाइंट्स हैं और आपको कई तरह के मिक्स मसाले, बिरयानी मसाले, ये सारे मसाले भी भी हमारे हां बनते हैं.

यह सब मेरी दादी बनाती थीं और उनको देखकर यह सब सीखा है. मेरा बस यही मकसद है कि सामने वाले इंसान की जिंदगी को आसान बनाया जा सके. उन्होंने आगे बताया कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है. आप 60 के हों, 65 के हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप कुछ करना चाहते हों और आपके अंदर लगन है, तो फिर आपको कोई नहीं रोक सकता. भले 60 साल से ऊपर की महिलाएं क्यों न हों. आपको अपने पैर पर खड़ा होना चाहिए, क्योंकि पैसे की जरूरत उम्र नहीं देखती.

बुजुर्ग महिलाओं को टिप्स देते हुए वीणा ने कहा कि, आपके हाथ में जो भी स्किल है. मान लीजिए, मसाला बनाना आता है, तो वही बनाएं या अगर आपको मालपुआ या गुजिया बनाना आता है, तो उसी को बनाएं और मेले में स्टॉल लगाकर बेचने का काम करें. अगर आप ईमानदारी से कुछ बनाते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है. आप 60 या 70 उम्र के हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता है. अगर आप भीतर से फिट हैं, तो सब ठीक है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top