भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में 175 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त:महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, अंतरजिला...




पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जमशेदपुर में नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित ब्राउन शुगर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में एक महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी नगर बस्ती निवासी संतोष सिंह कपाली इलाके से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लाकर अपने घर में छिपाकर रखे हुए है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की योजना बनाई गई। घर से शुरू हुई कार्रवाई, महिला समेत दो गिरफ्तार पुलिस टीम ने संतोष सिंह के घर पर दबिश दी, जहां से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। मौके से संतोष सिंह और उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने नशे के इस कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस को दिए, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी। सप्लाई चेन पर वार, अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तारी संतोष और आयशा से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया। गोविंदपुर से गौरव कुमार उर्फ अमर को 20 पुड़िया और अमित कुमार को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं मानगो से मुख्य पेडलर संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली को 12 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। इस तरह कुल 175 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन 26.84 ग्राम है, जब्त की गई। इसकी बाजार कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अंतरजिला सिंडिकेट से जुड़े तार, पहले भी जा चुके हैं जेल पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सभी आरोपी एक बड़े अंतरजिला ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं। हाल ही में सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र से 16.50 लाख रुपये की ब्राउन शुगर बरामदगी के तार भी इसी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। गिरफ्तार कई आरोपी पहले भी तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं और बाहर आने के बाद फिर से सक्रिय हो गए थे। बर्मामाइंस थाना में कांड संख्या 26/26, दिनांक 10 मई 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से शहर में फैले नशा नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top