भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आंधी से चास में उखड़े खंभे, डीवीसी ग्रिड ठप




बोकारो | बोकारो में शनिवार शाम 4:30 बजे आई तेज आंधी और बारिश से डीवीसी के पावर ग्रिड में खराबी आ गई है। इस कारण चास प्रमंडल के कई सबस्टेशनों के कई फीडरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम 4:30 बजे से ही पूरे चास के सबस्टेशनों से आपूर्ति बंद है और खबर लिखे जाने तक देर रात तक बहाल नहीं हो सकी थी। डीवीसी ने बारिश रुकने के बाद ग्रिड में मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जेबीवीएनएल के एई डीपी सिंह ने बताया डीवीसी से बिजली बहाल होने के बाद फॉल्ट ढूंढने का काम शुरू किया जाएगा। कुछ फीडरों में रविवार की सुबह तक बिजली बहाल होने की संभावना है। चास, बारी सबस्टेशन, फुदनीडीह, नारायणपुर, मामरकुदर व बालीडीह सबस्टेशन के कई फीडरों में तार टूटने, खंभे उखड़ने और इंसुलेटर-ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आ गया है। डीवीसी की पेट्रोलिंग टीम ग्रिड में फॉल्ट ढूंढने में जुटी है, लेकिन अब तक लोकेशन स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिन फीडरों में पेड़ गिरने, तार टूटने और खंभे उखड़ने की पुष्टि हुई है, वहां मरम्मत का काम डीवीसी की ओर से ग्रिड बहाल करने के बाद ही शुरू हो सकेगा। ऐसे में ज्यादा क्षति वाले फीडरों में आपूर्ति बहाल होने में देर रात या रविवार सुबह तक का समय लग सकता है। कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी ने कहा कि मरम्मत की जा रही है। बिजली कटने के बाद छाया अंधेरा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top