![]()
लोहरदगा|झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ जिला शाख लोहरदगा के बैनर तले शनिवार को समाहरणालय स्थित इक्युलिप्टस मैदान में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महासंघ के राज्याध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने त्रिपक्षीय वार्ता लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्री श्याम एसडबल्युएम प्राइवेट लिमिटेड कई वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों को मनमाने ढंग से हटाई है, उसे कार्य पर लेते हुए सभी लंबित मांगों की पूर्ति करे। कहा कि अभी मात्र वेतन का भुगतान किया है अन्य बिंदु ज्यों के त्यों लंिबत है। कंपनी तत्कालीन डीसी के निदेशों की अवहेलना की थी इसलिए कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा था। यदि अध्यक्ष नगर परिषद अनिल उरांव संवेदनशील नहीं होते तो वेतन भुगतान भी कंपनी नहीं करती। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि यथाशीघ्र अन्य समर्पित मांगों की पूर्ति नहीं होने पर लाचार होकर पुन: संगठन को हड़ताल पर जाने को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी सारी जबावदेही कंपनी की होगी।
Source link